राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार यानि पत्नी और बेटा उत्तर प्रदेश में भगवान गोवर्धन की दंडवत परिक्रमा पर पर निकला हुआ है। उनका कहना है कि यह सब उनकी ही कृपा से हुआ है, इसलिए उनको धन्यवाद देने जा रहे हैं।

जयपुर. राजस्थान में इस बार भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद हर कोई अचंभित है। क्योंकि सामान्य से परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को पार्टी ने प्रदेश का मुखिया बना दिया। हालांकि नए सीएम लगातार एक्टिव मोड में है। वहीं उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद परिवार उत्तर प्रदेश में भगवान को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए 21 किलोमीटर की यात्रा कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री की पत्नी गीता और बेटा कर रहे गोवर्धन की परिक्रमा

यह यात्रा कोई पदयात्रा नहीं है बल्कि दंडवत परिक्रमा है। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता और बेटा दोनों यह परिक्रमा कर रहे हैं। कुल 21 किलोमीटर की यह यात्रा गोवर्धन गिरिराज महाराज का शुक्रगुजार करने के लिए कर रहे हैं। जो 5 दिन में पूरी होगी। उन्होंने अब तक करीब 3 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

मन्नत पूरी करते हैं भगवान गोवर्धन

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे के साथ सुरक्षाकर्मी भी है जो लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। आपको बता दे कि गोवर्धन गिरिराज महाराज के हर साल लाखों लोग परिक्रमा करने के लिए आते हैं। इस यात्रा में पांच दिनों का समय लगना आम बात है। वहीं प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गिरिराज महाराज में अटूट आस्था है। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ यहां दर्शन करने के लिए भी आए थे।

सीएम हर महीने एक यहां जरूर आते

मुख्यमंत्री का गांव गोवर्धन गिरिराज महाराज पवित्र स्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर है। मुख्यमंत्री बनने के पहले वह लगभग हर महीने एक बार तो यहां आकर ही जाते थे। उनकी पत्नी का कहना है कि जो कुछ भी हुआ है वह गिरिराज महाराज की कृपा से हुआ है…

वीडियो में देखिए राजस्थान के सीएम की पत्नी और बेटे की दंडवत परिक्रमा