राजस्थान के राजगढ़ (सादुलपुर) से हिसार की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित लसेडी टोल प्लाज्मा के पास 30 जून को एक ऐसा वाकया हुआ, जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

Rajasthan Cow vigilantes: राजस्थान के राजगढ़ (सादुलपुर) से हिसार की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित लसेडी टोल प्लाज्मा के पास 30 जून को एक ऐसा वाकया हुआ, जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। बीते 30 जून को आधी रात के करीब जीप व मोटरसाइकिल पर आए कुछ युवकों ने एक पिकअप चालक और उसके साथी को बेरहमी से पीट दिया। बता दें कि दो पीड़ित युवक सोनू बिश्नोई और सुंदर बिश्नोई को कुछ गौरक्षकों ने गौ तस्कर मानते हुए बिना किसी पूछताछ के बुरी तरीके से पीट कर अधमरा कर दिया, जबकि उनके द्वारा ले जा रहे पिकअप ट्रक में गाय का मांस न होकर नींबू भरी हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मामले पर कांग्रेस की प्रत्याशी रही डॉ. कृष्णा पूनिया ने पुलिस से जांच की मांग की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि हमारे समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। मैं राजस्थान पुलिस के डीजीपी महोदय, चूरू पुलिस अधीक्षक से मांग करती हूं कि ऐसे अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करे। इस पर चूरू पुलिस ने भी संज्ञान लेते हुए कहा कि उन्होंने मारपीट मामले में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को लड़की के बेडरूम में 15 साल का लड़का, रोमांस के बाद मौत, शॉकिंग है जोधपुर की खबर

डॉ. कृष्णा पूनिया ने पोस्ट की वीडियो

पूर्व अध्यक्ष राजस्थान राज्य खेल परिषद और पूर्व विधायक सादुलपुर चूरू की डॉ. कृष्णा पूनिया ने घटना से संबंधित वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग दो लोगों को बहुत ही बेरहमी से पीट रहे हैं। इस दौरान एक युवक डंडे से जोर-जोर से पीटता हुआ भी नजर आ रहा है। इस पर कुछ लोग मना भी कर रहे हैं। लेकिन आरोपी युवक बिना कुछ सुने हुए लगातार डंडे से हमला करता जा रहा है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद से अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: राजस्थान में खतरनाक हत्याकांड, कुल्हाड़ी लेकर घुसा हत्यारा, जो सामने आया उसे काटता रहा