राजस्थान में एक व्यक्ति ने एक दो नहीं बल्कि 8 शादियां की है। हैरानी की बात तो यह है कि शादी करने का ये सिलसिला 63 साल की उम्र में भी जारी है।

डीडवाना. कहते हैं कि सच्चे प्यार की तलाश में लोग क्या कुछ नहीं कर लेते। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि सच्चे प्यार की तलाश में कोई आधा दर्जन से ज्यादा शादियां कर ले। यह हकीकत है। राजस्थान के रहने वाले एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया है। जिसे आठ शादियां करने के बाद सच्चा प्यार मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 बच्चों का बाप 63 साल का दूल्हा

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के डीडवाना के रहने वाले अब्दुल जब्बार रंगरेज की। जिन्होंने 63 साल की उम्र में आठवीं शादी की है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि उनके 12 बच्चे हैं। वह किसमिस बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। इन्हें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बेहद पसंद है। इसलिए यह उसी की तरह बाल बढ़ाए हुए हैं और कपड़े भी ठीक उसकी तरह ही पहनते हैं।

ये है सात बीवियों की कहानी

अब्दुल बताते हैं कि उनकी पहली शादी साले से हुए विवाद के बाद टूट गई। दूसरी शादी के 25 साल बाद पत्नी की मौत हो गई। तीसरी पत्नी पैसे लेकर भाग गई और चौथी ने तो मकान पर ही कब्जा कर लिया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शादी की लेकिन प्यार तो मुंबई से मिला। अब्दुल बताते हैं कि फिलहाल उनकी पत्नी मायके गई हुई है।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की जगह लाली लिपिस्टक लगाकर परीक्षा देने पहुंचा बॉयफ्रेंड, सलवार सूट पहनने के बाद भी खुल गया राज

सच्चे प्यार के लिए की शादी

अब्दुल बताते हैं कि जब वह एक के बाद एक शादी क्या कर रहे थे तो लोगों ने उन्हें काफी ज्यादा टोका। लेकिन उन्होंने किसी की एक भी नहीं सुनी और सच्चे प्यार की तलाश में रहे। आखिरकार अब वह घड़ी आ गई है जब उनकी तलाश पूरी हो गई।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए 19 जनवरी से हेलीकॉप्टर सेवा, 40 मिनट में लखनऊ से अयोध्या, 16 जनवरी से बुकिंग शुरू