बीजेपी ने छत्तसीगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। विष्णुदेव साय और मोहन यादव को सीएम की कुर्सी दी गई है। अब सवाल था राजस्थान का महाराजा कौन होगा?

जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणाम के 9वें दिन मुख्यमंत्री का संस्पेंस खत्म हो चुका है। बीजेपी ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया है। दो डिप्टी सीएम बनाए गऐ हैं। दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे। बता दें, इससे पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को सीएम बनाकर सबको चौंका दिया था। अब राजस्थान की बारी थी। भजन लाल शर्मा वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी माने जाते हैं और ये संघ के भी खास हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजनाथ सिंह ने किया राजस्थान के सीएम का ऐलान

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुर में विधायक दल की बैठक की। उन्होंने वन-टू-वन विधायकों से बात की, इसके बाद सर्वसम्मति से भजन लाल को प्रदेश का मुखिया चुना गया। वसुंधरा राजे ने भजन लाल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसपर सभी लोगों ने सहमति जताई।

एमपी-छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी होगा सरप्राइज?

सुबह कयास लगाया जा रहा था कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिस तरह पार्टी ने नए चेहरे को मौका दिया यदि वही पैटर्न राजस्थान में लागू किया जाता है तो यहां भी नया चेहरा ही मुख्यमंत्री होगा। सुबह तक मुख्यमंत्री की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा सहित करीब आधा दर्जन नेता थे। भाजपा नेता ओम माथुर और अश्विनी वैष्णवी का भी नाम एक बार चर्चा में आया था।