राजस्थान के सूरतगढ़ से एक पति की क्रूरता सामने आई है। जो पत्नी उसकी लंबी उम्र के लिए मांग में रोजना सिंदूर लगाती थी। उसी पति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर टुकड़े -टुकड़े कर दिए।

सूरतगढ़ (राजस्थान). दिल दहला देने वाली खबर राजस्थान की सूरतगढ़ जिले से है। पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी सर में जहां सिंदूर लगाती थी पति ने वहीं से सिर काट दिया। कुल्हाड़ी से इतना तेज हमला किया कि सिर दो टुकड़े हो गए।‌ लाश को वहीं छोड़कर पति फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोज होता था पति-पत्नी में झगड़ा अब मौत हो गई...

मामले की जांच पड़ताल कर रही सदर थाना पुलिस ने बताया गुरुसर मोडिया गांव में रहने वाले पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद यह हत्याकांड हुआ है ।‌पड़ोसी अमरजीत ने देर रात पुलिस को फोन किया कि नजदीक ही रहने वाले कुलदीप और उसकी पत्नी वीरपाल में झगड़ा हो रहा है और वीरपाल तेजी से चीख रही है ।

सिर में कुल्हाड़ी मार कर दिए बीवी के दो टुकड़े

पुलिस मौके पर पहुंची तब तक झगड़ा शांत हो चुका था । पुलिस अंदर पहुंची तो वीरपाल का शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने बताया कि कुलदीप ने अपनी पत्नी वीरपाल की हत्या कर दी । सिर के बीचो-बीच इतनी तेज कुल्हाड़ी मारी कि सिर के दो टुकड़े हो गए । पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों में विवाद चलता रहता था आए दिन झगड़ा होता रहता था । कल शाम से ही विवाद हो रहा था और अब यह हत्याकांड हो गया है। आरोपी कुलदीप को तलाशा जा रहा है।