राजस्थान के पाली जिले में शादी के बाद दूल्हे के साथ विदा होकर आ रही दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। दूल्हा और दुल्हन दोनो की जान बच गई, कार में लगे एयरबैग खुले और दोनों बाल बाल बच गए।

राजस्थान। राजस्थान के पाली जिले में शादी के बाद दूल्हे के साथ विदा होकर आ रही दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। दूल्हा और दुल्हन दोनो की जान बच गई, कार में लगे एयरबैग खुले और दोनों बाल बाल बच गए। लेकिन दुल्हन को गंभीर चोटें लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पाली जिले की है। अस्पताल में दूल्हे ने अपनी दुल्हन का इस तरह से ख्याल रखा कि लोग भी इस जोड़ी को देखकर ईमोशनल हो गए। लोगों का कहना था कि ये जोटी हिट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल पाली शहर के महाराणा प्रताप नगर इलाके में रहने वाले 22 साल के मदन की शादी कल रात ही नजदीक के कस्बे में रहने वाली 21 साल की भावना से हुई थी। आज तड़के दूल्हा और दुल्हन विदा होकर आ रहे थे। दुल्हन की सास और ससुराल वाले उसके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन इस दौरान एक दुख भरी खबर आई।

जानें किस तरह से कार हुआ हादसे का शिकार

जिस कार में नए दम्पत्ति बैठे थे वह कार जब पाली शहर के नजदीक सांवलता गांव के बाहर से होकर गुजरी तो सड़क पर बैठा मवेशी कार चालक को नहीं दिखा। ऐसे में कार उससे टकरा गई और पलट गई। लेकिन कार के एयरबैग खुल गए और सभी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि कार में दूल्हा और दुल्हन के अलावा चालक था। हांलाकि सड़क पर बैठे मवेशी की जान चली गई और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पाली जिले के बांगड़ अस्पताल में दूल्हा और दुल्हन को भर्ती कराया गया। लेकिन बैड पर लेटा दूल्हा अपनी चोट भूल गया और अपनी दुल्हन के पास बैठकर उसे ईमोशनल सपोर्ट देने लगा। दोनो की आंखे भी नम हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर चोट नहीं है आज रात तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2024 : काशी और महाकाल लोक की तरह राजस्थान में बनेगा खाटू श्याम कॉरिडोर, सरकार ने मंजूर किए 100 करोड़