Rajasthan Rain School Holiday: राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर, उदयपुर जैसे जिलों में NDRF और सेना राहत-बचाव में जुटी है, जबकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan IMD Rain Alert : राजस्थान में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, झालावाड़, उदयपुर और बांसवाड़ा जैसे जिलों में निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं, रेल यातायात बाधित है और कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई इलाकों में सेना और NDRF की तैनाती

  • टीमें स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने NDRF, SDRF और सेना के जवानों को राहत-बचाव कार्य में लगाया है। जलभराव के कारण कई स्थानों पर लोग घरों में फंसे हुए हैं। कोटा और बूंदी में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचने से आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है
  • लगातार हो रही बारिश के बीच राज्य में अलग-अलग हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उदयपुर में पानी से भरी खदान में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि झालावाड़ में एक कार तेज बहाव में बह गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

राजस्थान में बारिश के कहर की सबसे शानदार तस्वीर: सेना के जवान बने देवदूत

अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत 13 जिलों में अलर्ट

  • मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार को अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट और उदयपुर, राजसमंद व सिरोही में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पाली, जालौर और सिरोही सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
  •  सुरक्षा को देखते हुए राज्य के 20 से अधिक जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इनमें कोटा, बूंदी, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, जालौर, करौली, भीलवाड़ा, उदयपुर सहित कई जिले शामिल हैं।
  • प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक अलर्ट का पालन करें। बच्चे और बुजुर्ग बिना जरूरी काम के घरों से नहीं निकलें।

राजस्थान में जलप्रलय: बारिश के कहर से 93 लोगों की मौत, 48 घंटे से नहीं थमा पानी