एक किन्नर के साथ उसी के प्रेमी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी, पहले तो उसे अपने दांतों से जगह जगह काटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद किन्नर को बेहोशी की हालात में सड़क किनारे ही छोड़कर भाग गया।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना इलाके में सोमवार सुबह पुलिस ने एक किन्नर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है। कुछ देर के लिए उसे होश आया और उसके बाद वह वापस बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने सचिन नाम के एक युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। किन्नर राजधानी जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। रूपयों का लेनदेन इस पूरी घटना में सामने आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सड़क किनारे मिली बेहोश

श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने बताया कि आज सवेरे अरनिया रोड पर बेहोशी की हालत में किन्नर सड़क किनारे पड़ी थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे चद्दर ओढ़ाई । वह लगभग नग्न हालत में थी। उसके हाथ पर कुछ निशान बने हुए हैं। वह खुद का नाम नहीं बता सकी है। लेकिन उसने सीकर जिले के नजदीक स्थित महरोली कस्बे में रहने वाले सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सचिन को राउंडअप कर लिया है।

गुप्तांग में डाली लकड़ी

पुलिस ने बताया किन्नर के गुप्तांग में लकड़ी मिली है। गुप्तांग में से खून बह रहा था। वहां पर काटने के भी निशान थे। उसके अलावा शरीर के कई अन्य अंगों पर दांतों से काटने के गंभीर निशान मिले हैं। सर में गंभीर चोट लगी हुई है। हाथों में दो जगह फ्रैक्चर होने की सूचना है । उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई है। किन्नर ने पुलिस को बताया कि वह सचिन के साथ प्रेम में थी। सचिन ने उसे कुछ रुपए लिए थे। उन्हें लौटने की बात पर सीकर बुलाया था। इतना कहने के बाद वह फिर से बेहोश हो गई। जयपुर में रहने वाले परिवार के लोगों को भी पुलिस ने सूचना कर दी है।