अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजस्थान में किन्नारों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें लोगों को भोजन करवाकर कपड़े भी बांटे हैं।

जयपुर. जैसे जैसे भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। लोग ​कुछ विशेष आयोजन करने में जुट गए हैं। राजस्थान के करौली में रामलला के इस भव्य आयोजन से पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें 30 हजार से अधिक लोगों ने पहुंचकर प्रसाद लिया। इस भंडारे में आए लोगों को गर्म कपड़े भी बांटे गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7000 लोग आएंगे अयोध्या

रामलाल आ रहे है, सैंकड़ों सालों का सपना पूरा हो रहा है। ऐसे में लोग अपने अपने स्तर पर इस दिन को विशेष बनाने में जुटे हुए हैं। देश भर में करीब सात हजार लोगों को अयोध्या में आने का न्यौता भी मिला है। लेकिन उसके बाद भी एक वर्ग ऐसा है जिसमें किसी को न्यौता नहीं दिया गया है। ये किन्नर वर्ग है। न्यौता नहीं मिलने के बाद भी राजस्थान के करौली जिले में रहने वाले किन्नर समुदाय ने अनोखा काम किया है। इसकी पूरी जिले में ही नहीं प्रदेश भर में तारीफ हो रही है।

करौली में हुआ भव्य आयोजन

दरअसल करौली जिले में रहने वाले किन्नर समुदाय की गुरु मां गदृदी नसीम हिना बाई और उनके समर्थकों ने यह आयोजन किया। करौली में कल करीब तीस हजार से भी ज्यादा लोगों के लिए भंडारा रखा गया। मौका था रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का। हिना बाई का कहना था कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया, हमारा भी फर्ज लौटाने का बनता है। ऐसे में इससे अच्छा अवसर नहीं मिल सकता। पूरा देश राम मंदिर के इस आयोज में मग्न है। हमने भी आयोजन किया और तीस हजार से भी ज्यादा लोगों के लिए भंडारा किया। साथ ही करीब सात हजार लोगों को कपड़े बांटे गए हैं। इनमें अधिकतर शॉल है। ये तमाम कपड़े कमजोर वर्ग के लोगों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: IT की छात्रा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज होस्टल बलिया UP में किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड को इमोशनल मैसेज भेज पंखें से लटकी

हम भी राम को मानते हैं

हिना बाई ने कहा कि हम भी राम जी के अनुयायी हैं। उन्हें मानते हैं। हांलाकि अभी अयोध्या नहीं जा सकते, लेकिन हमारे शहर में तो हम आयोजन कर ही सकते हैं। गर्म शॉल बांटने के अलावा बच्चों को भी गर्म वस्त्र दिए गए हैं। इस तरह का आयोजन जिले में प्रथम बार हुआ है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव होते ही बंद होगी लाड़ली बहना योजना, नेता प्रतिपक्ष उमेश सिंघार ने मुरैना में किया बड़ा दावा