Rajasthan latest news : जयपुर का सूखा रामगढ़ बांध, जो कभी लाखों की प्यास बुझाता था, अब टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। सरकार के इस कदम से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

जयपुर. Rajasthan latest news :राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामगढ़ बांध जो पिछले करीब दो दशक से सूखा पड़ा है। अब जल्द ही इसका नक्शा बदलने वाला है। सरकार इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेगी।दरअसल रामगढ़ बांध जयपुर में बाणगंगा नदी के किनारे पर बना ऐतिहासिक बांध है। जो करीब 100 साल पुराना है। 1903 में बनाकर यह तैयार हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 किलोमीटर एरिया में फैला है यह बांध

यह बांध करीब 16 किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है जिसकी भराव क्षमता 75.04 मिलियन क्यूबिक मीटर है। बांध के चारों तरफ अरावली की पहाड़ियों और घने जंगल है। इसे देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि यह इलाका राजस्थान में है। पुराने समय में यह जयपुर और आसपास के इलाकों में करीब 30 लाख लोगों की प्यास बुझाता था। राजधानी जयपुर के लिए यह महत्वपूर्ण जल स्रोत था।

सरकार के इस कदम से कई लोगों को मिलेगा रोजगार

2005 तक रामगढ़ बांध से पाइपलाइन के जरिए जयपुर को पानी की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन 2005 में यह सूखा पड़ गया। अब सरकार यहां पुनर्वास के लिए प्रयास कर रही है। इसे एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में तैयार किया जाएगा। ऐसे में यहां बांध का रिनोवेशन तो होगा ही। साथ ही पर्यटकों के आने से रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे। सरकार का प्रयास रहेगा कि आसपास के एरिया में कई होटल और रेस्टोरेंट भी संचालित हो। जिससे कि यहां आने वाले पर्यटकों की सारी सुविधाएं मिल सके।