MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • शाही शादी: हाथी पर बारात लाए दू्ल्हे का प्रियंका गांधी ने किया स्वागत, राहुल गांधी-मंत्री सांसद थे मेहमान

शाही शादी: हाथी पर बारात लाए दू्ल्हे का प्रियंका गांधी ने किया स्वागत, राहुल गांधी-मंत्री सांसद थे मेहमान

राजस्थान के अलवर शहर के फूलबाग पैलेस में हुई इस रॉयल वेडिंग में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शामिल हुए। यह शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी की थी।

2 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
| Updated : Feb 23 2023, 06:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
शादी में दूल्हे अविजित के साथ बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, साथ खड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।
Image Credit : google

शादी में दूल्हे अविजित के साथ बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, साथ खड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।

जयपुर. वैसे राजस्थान शाही शादियों के लिए पूरी दुनियाभर में जाना जाता है। लेकिन इस समय राजस्थान के पाली में एक ऐसे राजपरिवार की शादी हुई जिसमें देशभर के 60 से ज्यादा पूर्व राजघरानों के सदस्य पहुंचे हुए थे। इस विवाह में बारात का स्वागत खुद प्रियंका गांधी ने किया। इतना ही नहीं विशेष मेहमानों में राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस विवाह में मौजूद थे। बता दें कि यह रॉयल वेडिंग पूरे राजसी परंपराओं के साथ हुई। जिसमें दू्ल्हा अपनी बारात लेकर पूरे  राजसी ठाटबाट से आया था।

25
पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ राहुल गांधी और अशोक गहलोत।
Image Credit : google

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ राहुल गांधी और अशोक गहलोत।

दरअसल, यह शाही शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी की थी, जो बुधवार को संपन्न हुई। तीन दिन तक हुई शादी के फंक्शन में 200 से ज्यादा देसी-विदेशी मेहमान शामिल हुए। कांग्रेस नेता की बेटी की शादी की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही थी। जिसमें राजनीतिक दिग्गजों से लेकर विदेशी मेहमान और बिजनेसमैन के अलावा प्रशासन के बड़े अफसरों ने शिरकत की।

35
दूल्हे ने अपनी बारात हाथी पर सवार होकर निकाली।
Image Credit : google

दूल्हे ने अपनी बारात हाथी पर सवार होकर निकाली।

राजपरिवार की यह शादी अलवर शहर के फूलबाग पैलेस में हुई। जहां भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका ने पाली के राजकुमार कुंवर अविजित सिंह के साथ फेरे लिए। अविजित अपनी बारात लेकर मंगलवार को पहुंचे थे। बारात के पहुंचते ही सबसे पहले अलवर के फूलबाग पैलेस में कलश बंधवाई की रस्म कराई गई।

45
बारात में शामिल बाराती राजपूती ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए।
Image Credit : googke

बारात में शामिल बाराती राजपूती ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए।

बता दें कि दूल्हा अविजित ने अपनी बारात प्रताप ऑडिटोरियम से फूलबाग पैलेस तक राजा-महाराजाओं की तरह हाथी पर सवार होकर निकली। इस दौरान कई घोड़ों पर बाराती सवार थे। वहीं शादी में बारात के दौरान मंगल गीत गाए जा रहे थे। बारात में शामिल पूर्व राजपरिवारों के सदस्य राजपूती ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए।

55
राजपरिवार की शादी में मेहमानों के साथ खाना खाते राहुल गांधी।
Image Credit : google

राजपरिवार की शादी में मेहमानों के साथ खाना खाते राहुल गांधी।

जैसे दूल्हा फूलबाग परिसर में बारात लेकर पहुंचा तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दूल्हे और अन्य बारातियों का फूल देकर स्वागत किया। वहीं शादी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पारंपरिक ढंग से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। एकतरफ जहां प्रियंका गांधी और गहलोत शादी  मं करीब 6 घंटे तक रुके तो वहीं राहुल गांधी ने भी पूरे 3 घंटे का समय इस शादी में दिया।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved