जोधपुर में शुक्रवार देर रात ईदगाह के पास जमकर उपद्रव हुआ। यहां ईदगाह से पिछली दीवार की तरफ गेट खोलने को लेकर उपद्रव और आगजनी की गई। पथराव में एसएचओ भी घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

जोधपुर। जिले के सूर सागर इलाके में शुक्रवार देर रात जमकर हिंसा हुई। यहां ईदगाह की पिछली दीवार से दो गेट निकाले जाने का कार्य शुरू होने पर बवाल हो गया। विरोध में बस्ती के लोगों ने उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उस पर भी पथराव और आगजनी की गई। देर रात हालात ये हो गए कि लोकल पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी मौके पर बुलाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव
ईदगाह क्षेत्र में हालात बेकाबू हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस ने भी आंसू गैंस के गोले छोड़े। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसएचओ को गंभीर चोटें लगी हैं। करीब 15 से 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पथराव करने वाले करीब 20 लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया है। इसके साथ ही खुद केस दर्ज कराया है। 

वीडियो

दरअसल सूरसागर इलाका पुराने शहर में स्थित है। यहां राजाराम सर्किल के नजदीक स्थित ईदगाह के मुख्य गेट के नजदीक कुछ दुकानें हैं। यहां पर पिछली दीवार से एक साथ दो गेट निकालने का काम शुरू कर दिया गया। यहां रहने वाले बस्ती के लोगों ने विरोध किया तो हंगामा मच गया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। रात करीब दस बजे के बाद जमकर उपद्रव के साथ आगजनी की घटनाएं भी हुईं। देर रात तक बवाल जारी रहा।

दुकानें और वाहनों को जला डाला
एसटीएसफ, आरएससी और लोकल पुलिस ने पूरा इलाका घेरा। ईदगाह के नजदीक कुछ दुकानें भी जला दीं गई और कुछ वाहनों को भी आग लगा दी गई। इस घटना के बाद से अब पुलिस पहरा तैनात है। भारी पुलिस फोर्स लगी हुई है। हालात फिलहाल काबू में बताए जा रहे हैं। अब पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर है। जरुरत पडने पर इंटरनेट बंद करने की भी तैयारी की जा रही है।