साध्वी प्राची ने कुंभ मेले में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और सलमान खान पर तीखे हमले से फिर विवाद खड़ा किया है। उनके बयानों से सामाजिक सौहार्द पर सवाल उठ रहे हैं।

जयपुर. जैसलमेर में साध्वी प्राची ने एक बार फिर अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरीं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रयागराज कुंभ मेले और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर कड़े बयान दिए। साध्वी ने कुंभ मेले में मुस्लिमों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने कहा, “कुंभ में संत तपस्या के लिए जाते हैं, लेकिन मुस्लिम वहां धर्म भ्रष्ट करने के लिए 'थूक जिहाद' और 'मूत्र जिहाद' जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?” साध्वी प्राची के इस बयान पर विवाद खड़ा हो सकता है, क्योंकि यह समाज के सामुदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साध्वी ने लॉरेंस बिश्नोई को बताया मासूम बच्चा…

सलमान खान पर हमला साध्वी प्राची ने अभिनेता सलमान खान पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को मासूम बताते हुए कहा, “लॉरेंस बेचारा मासूम बच्चा है। सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया, सोते हुए लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, और कई लड़कियों का भविष्य बर्बाद कर दिया। सलमान खान की चर्चा नहीं होनी चाहिए।” साध्वी प्राची का यह बयान न केवल विवादित है, बल्कि सलमान खान के प्रशंसकों के बीच असंतोष पैदा कर सकता है।

उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली हैं साध्वी प्राची

साध्वी प्राची का परिचय और विवादों का इतिहास साध्वी प्राची उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली हैं। उनके परिवार की पृष्ठभूमि आर्य समाज से जुड़ी हुई है। योग और वेदों में डबल एमए करने के बाद उन्होंने वेदों पर शोध किया और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वह साध्वी ऋतंभरा की गुरु बहन भी हैं।

पहले भी विवादित बयान दे चुकी हैं साध्वी प्राची

यह पहली बार नहीं है जब साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिए हों। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान जाट महापंचायत में उनके भाषण ने विवाद खड़ा किया था। 2015 में उन्होंने हिंदू महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने का बयान देकर बवाल मचाया था। साध्वी प्राची के बयानों ने एक बार फिर राजनीति और समाज में बहस छेड़ दी है। उनके इन विचारों को लेकर समाज में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।ॉ

यह भी पढ़ें-लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में हिरासत में क्यों था? अब सामने आई वजह