राजस्थान के पाली से एक ऐसी शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसने मानवता को मार दिया है। यहां एक दरिंदे ने महज पांच महीन की बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि परिवार ने उसे चाय-नास्ता कराया था, लेकिन वो तो हैवान निकला।

पाली. राजस्थान के पाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रिश्तेदारी में ही एक अधेड़ ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की है जिसे इस दुनिया में कदम रखे हुए केवल 5 महीने का समय हुआ है। जो अपना दर्द न किसी को दुख बता सकती है और न ही उसे पता है कि उसके साथ हुआ क्या है। घटना के बाद अब मासूम के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिसे परिवार ने चाय-नास्ता करवाया, उसी ने की दरिदंगी!

मामले में मासूम के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया है कि उनके घर पर उसकी रिश्तेदारी में लगने वाला मौसम आया। जिसे पहले तो घर वालों ने नाश्ता करवाया और फिर बच्ची के पास ही आरोपी बैठा रहा। परिवार वाले इस दौरान मार्केट चले गए। ऐसे में आरोपी ने मासूम के साथ रेप का प्रयास किया। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्हें पूरे मामले का पता चला।

मासूम के प्राइवेट पार्ट और कपड़ों में लगे थे खून के धब्बे

बच्चे की मां ने अपनी मासूम बेटी के प्राइवेट पार्ट पर खून लगा देखा और आरोपी के कपड़ों पर भी। इसके बाद उन्हें पूरा शक हो गया कि मासूम के साथ कोई ना कोई अनहोनी हुई है। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गया।

राजस्थान के आईजी खुद कर रहे इसकी जांच

वहीं अब पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई है। आईजी खुद इस मामले को अपने स्तर पर देख रहे हैं। वही लॉ एक्सपर्ट्स की मानें तो आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद जितनी जल्दी पुलिस चार्जशीट पेश करेगी। उतनी ही जल्दी आरोपी को सजा होगी। ऐसी घिनौनी हरकत के लिए आरोपी को आजीवन कारावास या फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है।