राजस्थान में अपराध के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। खुद सीएम अशोक गहलोत के जिले जोधपुर में सरेआम हत्या को अंजाम दिया जा रहा है। अब एक वकील की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। इतने चाकू मारे की पूरी बॉडी खून से लहूलुहान थी।

जोधपुर. राजस्थान की जोधपुर जिले से दर्दनाक मामला सामने है। यहां आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने पहले तो एक वकील के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकू से वार किए। लेकिन फिर भी वह नहीं मारा तो उसका पीट-पीटकर सिर कुचल डाला। घटना में वकील की मौत हो गई....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बदमाशों ने वकील का कर दिया मर्डर

जोधपुर पुलिस ने बताया कि वकील जुगराज चौहान की हत्या करने वाले आरोपी अनिल चौहान और मुकेश चौहान हैं। जो जोधपुर के ही भदवासिया इलाके के रहने वाले हैं। आपसी रंजिश के चलते दोनों बदमाशों ने वकील का मर्डर किया है उन विराम दरअसल कई दिनों पहले जुगराज के बेटे का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें पुलिस ने अनिल और मुकेश को नामजद आरोपी मानते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

चाकू से एक दर्जन वार...

बस इसी दिन से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अनिल और मुकेश ने पहले तो सड़क पर जा रहे जुगराज चौहान को रोका और फिर उस से धक्का-मुक्की कर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद पहले 2 बदमाशों ने उसके शरीर पर करीब एक दर्जन से ज्यादा चाकू से वार की। फिर भी वह नहीं मरा तो उसका पीट-पीटकर सिर फोड़ डाला।

जानिए इस भयानक कांड की मुख्य वजह

जुगराज की बेटी ने बताया कि पहले भी कई बार उन पर हमले की कोशिशें हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक किसी प्लॉट के विवाद को लेकर मुकेश और अनिल ने जुगराज के बेटे का एक्सीडेंट कर दिया था। हालांकि वह विवाद अभी तक समझ नहीं पाया है। वही वकील अपने बेटे के न्याय को लेकर लड़ाई भी खुद ही लड़ रहे थे।