राजस्थान के नागौर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक दोस्त  ने अपनी लड़की दोस्त को इतनी भयानक मौत की पुलिस के भी होश उड़ गए। वजह थी लड़की खूबसूरती जो उसे मौत तक लेकर चली गई।

नागौर, खबर राजस्थान के नागौर जिले से हैं। नागौर जिले में छोटी खाटू थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है और हत्या के आरोपी प्रकाश नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुष्पा कंवर और हत्यारा प्रकाश दोनों एक ही गांव के हैं और अच्छे दोस्त हैं । लेकिन कुछ दिन पहले किसी कारण से दोस्ती टूट गई और उसके बाद हत्या करने का ताना-बाना बुना गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों स्कूल टाइम के थे दोस्त

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में छोटी खाटू पुलिस ने बताया कि पुष्पा कवर 18 साल की थी। प्रकाश जो कि उसी के गांव का रहने वाला था, वह उसका अच्छा दोस्त था। दोनों की स्कूलिंग साथ ही हुई थी और अब दोनों अलग-अलग पढ़ाई कर रहे थे । प्रकाश , पुष्पा को पसंद करने लगा था। कुछ दिन पहले अपने एक दोस्त के कारण प्रकाश और पुष्पा में कुछ झगड़ा हुआ और पुष्पा ने प्रकाश से बातचीत करना बंद कर दिया ।

पुष्पा का इंकार बना मौत की वजह

पुष्पा के भाई देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिछले 10 12 दिन से लगातार प्रकाश उसकी बहन पुष्पा के पास आ रहा था और बातचीत करने की कोशिश कर रहा था । वह फिर से दोस्ती करना चाहता था , लेकिन पुष्पा ने इंकार कर दिया । ऐसे में प्रकाश ने पुष्पा को देख लेने की धमकी दी थी और कहा था कि खूबसूरती का घमंड करना अच्छी बात नहीं है , लेकिन इतना होने पर भी पुष्पा ने प्रकाश के साथ दोबारा से दोस्ती नहीं की ।

ब्रेक वायर से पुष्पा गला दबाया और बांधे हाथ-पैर

इसी बात का बदला लेने के लिए प्रकाश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पुष्पा की हत्या कर दी। पुष्पा के परिवार वाले किसी काम से घर से बाहर गए थे , इस दौरान प्रकाश और उसका नाबालिक साथी पुष्पा के घर पहुंच गए। जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला उसे धक्का देकर पीछे धकेल दिया। वहां रखे हुए ब्रेक वायर से पुष्पा के हाथ और पैर बांध दिए । उसी ब्रेक वायर से पुष्पा का गला बुरी तरह से बीच डाला गया । हाथ और पैर बांधने के बाद प्रकाश और बाल अपचारी ने पुष्पा को सरिया से बुरी तरह पीटा । उसके चेहरे और सिर पर गंभीर घाव पुलिस को मिले।

पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई

पुलिस ने मौके के अलामात देखें और कड़ी से कड़ी जोड़ी । उसके बाद कुछ ही घंटों में हत्यारे प्रकाश और उसके साथी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। इतनी सी बात पर हत्या की घटना के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।