राजस्थान के हनुमानगढ़ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक प्रेमी को रात में उसकी प्रेमिका को फोन कर कहा जल्दी आ जाओ अकेली हूं, लेकिन जब लड़का पहुंचा तो परिजनों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

हनुमानगढ़. खबर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से अवैध संबंधों के चलते कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। उसकी हत्या करने के बाद से बवाल शुरू हो गया, जो अभी तक जारी है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर गोगामेडी थाना पुलिस ने बताया कि यह घटनाक्रम भरवाना गांव का है। गांव के नजदीकी दूसरे गांव में रहने वाले मनदीप की हत्या कर दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनदीप को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा

मनदीप के चाचा हवा सिंह ने पुलिस को बताया कि भरवाना गांव में रहने वाली राजबाला से भतीजे मनदीप का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी, पंचायत में दोनों पक्षों को समझाया भी था, लेकिन उसके बावजूद भी दोनों में कनेक्शन था। कल रात को राजबाला ने भतीजे मनदीप को फोन करके बुलाया। उसने कहा कि अकेली है, जब मनदीप मिलने पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद राजबाला के ससुर, पति और परिवार के अन्य लोगों ने मनदीप को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद उसे लाठी और डंडों से बुरी तरह पीटा ।

अधमरा गांव के बाहर फेंका...सुबह तक मौत

इसके बाद उसे अधमरी हालत में करके गांव के बाहर पटक दिया । सवेरे इस बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हवा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 18 नामजद लोगों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। अधिकतर लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है , कुछ लोग इस घटना के बाद से फरार हैं।

प्रेमी हरियाणा का रहने वाला तो प्रेमिका हनुमानगढ़ की रहने वाली

हवा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा में रहता है, लेकिन भतीजा मनदीप अपने जन्म से ही हनुमानगढ़ में रहने वाली अपनी बुआ के घर रहता था। दोनों पक्षों को इस बारे में पहले भी कई बार समझाया था, लेकिन दोनों ही पक्ष मानने को तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें-CM गहलोत का बड़ा फैसला: लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को राजस्थान में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी