राजस्थान की राजधानी से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक नौकर ने पुरानी खुन्नस के चक्कर अपने मालिक की पूरी फैक्ट्री जलाकर राख कर दी। जिसमें करीब 50 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और 4 साल से काम करते थे।

जयपुर. मालिक की जरा सी डांट से नाराज होकर एक कर्मचारी ने बवाल मचा दिया। मालिक की ऐसी हालात कर दी कि उनको आधी रात शहर के चक्कर काटने पड गए। पुलिस बुलाई गई, दमकल बुलानी पड गई और अब केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच जयपुर शहर की विश्वकर्मा थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 रुपए की शराब पीकर 50 लाख का गोदाम फूंक दिया

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा इलाके में रहने वाले रवि सोनी की विश्वकर्मा औद्यौगिक क्षेत्र में पेपर की फैक्ट्री है। पेपर के बड़े रोल आते हैं जिन्हें अलग अलग काम में लिया जाता है। इसके लिए विश्वकर्मा में ही एक गोदाम बना रखा है। गोदाम में अमन और रवि नाम के दो कर्मचारियों को रखा है। वे दोनो गोदाम में ही बने एक कमरे में रहते हैं और गोदाम की देखभाल करते हैं। दोनो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और तीन चार साल से यही काम कर रहे हैं।

मालिक के सामने सब जलकर हो गया खाक

रवि सोनी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात पर अमन और रवि को डांट लगा दी थी, लेकिन उसके बाद सब सही हो गया था। लेकिन उसके बाद रवि ने दो रात पहले करीब साढे बारह बजे फोन किया और कहा कि सेठ तेरा गोदाम जला दिया है, यकीन नहीं होता तो आखिर देख ले। उसके बाद रवि सोनी गोदाम में पहुंचा तो वहां पर कागज के रोल जल रहे थे। उन्हें काबू करने के लिए पानी फेंका तो पानी से बचा हुआ कागज भी बर्बाद हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमन नाम के एक कर्मचारी को पकड भी लिया। कल रात केस दर्ज कराया गया है। रवि फरार है। अमन ने पुलिस को बताया कि रवि ने देसी शराब पीने के बाद यह सब कुछ कर दिया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-एक सेकंड की गलती से पूरे परिवार की मौत, लाशों के चिथड़े-चिथड़े हो गए, इतना भयानक था वो मंजर