एक हैवान पति ने पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार  करते हुए उसे मार डाला। दरिंदे ने यह सब उसके 13 साल के बेटे के सामने किया। बेबस मासूम मां की लाश को गले लगाए सिर्फ रोता रहा। यह शॉकिंग क्राइम राजस्थान के झुझुंनू जिले का है।

झुझुनूं. राजस्थान का झुझुनूं जिला यानि फौजियों की खान...। शायद ही कोई परिवार ऐसा हो जिनका कोई ना कोई परिवार का सदस्य फौज में ना हो। लेकिन जिले में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने देर रात तगड़ा कांड कर दिया। अपनी पत्नी की जान ले ली। खून से लथपथ लाश को आठवीं में पढ़ने वाले बेटे के पास ही छोड़कर आरोपी भाग गया। बेटा अपनी मां की लाश को गले से लगाए रोता रहा और बाद में अपनी बड़ी बहन को फोन कर इसकी सूचना दी और पुलिस को बताया। कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फौजी पति ने पत्नी को मारकर खेली खून की होली...

पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड फौजी विजेन्द्र सिंह फरार है। अणसागर रोड सूरज कॉलोनी का यह पूरा मामला है। फौजी ने अपनी पत्नी सरोज को बीती रात इतना पीटा इतना पीठा कि उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ लाश को पुलिस ने घर से बरामद कर उसे मुर्दाघर में रखवाया। विजेन्द्र की बेटी रिया ने देर रात पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बेटे के सामने पत्नी के साथ पति ने की क्रूरता

रिया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब चार महीने पहले हो गई। मां, हमारे पिता से परेशान थीं। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जब पिता, हमारी मां पर हाथ नहीं उठाते हों। आए दिन मारपीट होती थी घर में। रिया ने पुलिस को बताया कि उसका तेरह साल का भाई घर पर ही था। वह आठवीं में पढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि उसके सामने ही मां को लाठियों से पीटा गया। रिया ने बताया कि पिता का चरित्र सही नहीं हैं। बस इसी बात को मां उन्हें समझाती थीं और इसी बात पर झगड़ा होता था।