कहते हैं कि इंसान और कुत्ते के बीच गहरी दोस्ती होती है। लेकिन राजस्थान के गंगानगर जिले से जो क्रूरता सामने आई है वो इंसानियत को शर्मशार करती है। जहां एक युवक इतना बड़ा जल्लाद बन गया कि उसने स्ट्रीट डॉग के 6 पिल्लों पर पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया।

गंगानगर. राजस्थान के गंगानगर जिले में पशु क्रूरता का बड़ा मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस अफसरों तक के होश उड़ गए। पूरे जिले की पुलिस टीम को एसपी ने कहा कि इस शख्स को जल्द से जल्द अरेस्ट करें। मामले की जांच जवाहर नगर थाना पुलिस कर रही है। जवाहर नगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम एक युवक ने घर के नजदीक ही स्ट्रीट डॉग के छह पिल्लों को जिंदा जला दिया। वे चीख पुकार मचाते मचाते शांत हो गई और उनकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गंगानगर जिले के जवाहर नगर में हुई यह क्रूरता

पुलिस ने बताया कि इस मामले में विकास सचदेवा नाम के एक युवक ने केस दर्ज कराया है। विकास ने पुलिस को बताया कि जवाहर नगर सेक्टर नंबर एक के पास सूर्या कॉलोनी की यह घटना है। कॉलोनी के नजदीक ही रहने वाले एक शख्स ने यह वारदात की है। कॉलोनी में रहने वाली एक फीमेल डॉग के साथ उसके छह पिल्ले थे।

सभी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया

कॉलोनी के लोग उनको खाने के लिए कुछ न कुछ देते थे, इसी कारण हर आने जाने वाले शख्स से उनको उम्मीद रहती थी। कल भी ऐसा ही हुआ। शख्स वहां आया तो तमाम पिल्ले उसके नजदीक आ गए। उसने सभी पर पैट्रोल डाल दिया और जिंदा जला दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। इस घटना से पूरी कॉलोनी के लोग गुस्से में है। लोग अपने स्तर पर भी उस शख्स को तलाश कर रहे हैं।