राजस्थान के नागौर जिले से एक शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां बड़ा भाई अपने छोटे भाई को रस्सी से बांधकर स्कूटर से घसीटते हुए ले गया। इतना ही नहीं रास्ते भर उसे चप्पलें भी मारता रहा। क्योंकि उसने दरिंदगी जो की थी।

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले में रहने वाले एक सरकारी शिक्षक ने अपने छोटे भाई के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी । उसने पहले तो अपने भाई को बीच चौराहे पर पीटा। चप्पल से मारा। चांटे मारे , उसके बाद एक रस्सी को भाई के गले में बांधा और उसका दूसरा छोर अपने स्कूटर पर बांधकर भाई को घसीटा हुआ ले गया । इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है और इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है और वह पहले भी मारपीट कर चुका है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले मारी चप्पलें, फिर गले में रस्सी बांधकर घसीटता हुआ ले गया

मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने बताया कि ताऊसर गांव में गुर्जर खेड़ा मोहल्ले का यह पूरा घटनाक्रम है। आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक है । वह पंचायत सहायक के पद पर तैनात हुआ है । पुलिस ने बताया कि आरोपी हंसराज झगड़ालू प्रवृत्ति का है ।

कल दोपहर में उसका भाई गांव के पास चौक में चौपाल पर बैठा हुआ था । छोटे भाई मनोहर को तलाशता हुआ हंसराज वहां पहुंचा । उसने मनोहर को घर जाने के लिए कहा । मनोहर जैसे ही उठने लगा तो हंसराज ने पहले तो उसे चांटा मारा और सड़क पर गिरा दिया। उसके बाद उसके चप्पल से पीटा और फिर उसके गले में कपड़े की रस्सी बांधी इस रस्सी का एक हिस्सा उसने अपने स्कूटर पर बांधा और अपने भाई को घसीटता हुआ ले गया

पहले भी हरकतें कर चुका है आरोपी

चौपाल के नजदीक ही एक घर में सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई । इसकी जानकारी कल रात को पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आज सवेरे इस वीडियो के आधार पर आरोपी हंसराज को गिरफ्तार कर लिया। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि हंसराज मेघवाल अपने स्कूल में स्टाफ पर भी एससी एसटी का केस लगा चुका है। अपने साथ के शिक्षक को ही उसने गिरफ्तार कराने की कोशिश की है। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई के दौरान वह बच्चों से भी गंभीर रूप से मारपीट करता है। घर में भी उसकी किसी से नहीं बनती है। पुलिस ने उसे मारपीट समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है । छोटे भाई मनोहर का पुलिस ने मेडिकल कराया है ।।उसके कमर और कमर के निचले हिस्से में चोट के निशान हैं । मनोहर ने पुलिस को बताया कि उसे भी नहीं पता बड़े भैया ने उसे क्यों पीटा....।