राजस्थान में अपराध की घटनाएं इस कदर बढ़ रही हैं कि सरेआम मर्डर कर दिया जा रहा है। अब हत्या के दो संगीन मामले सामने आए हैं। एक लड़की का गला काट दिया गया तो दूसरे लड़के का सिर काटकर हत्यारे साथ ले गए।

जयपुर. बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में मर्डर के दो संगीन मामले सामने आए हैं। एक मामले में 19 साल की युवती का गला काट दिया गया। अपने घर के जिस कमरे में वह सो रही थी, उसके पास वाले कमरे में उसकी भाभी सो रही थी। लेकिन भाभी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। दूसरा शव आज सवेरे मिला है। युवक की हत्या कर हत्यारे उसके शव को जंगल में फेंक गए और उसका सिर साथ ले गए। पहली घटना कोटा जिले है और दूसरी घटना उदयपुर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 साल की लड़की का नींद में काट दिया गला

कोटा जिले में हुए हत्याकांड के बारे में महावीर नगर पुलिस ने बताया कि केशवपुरा कस्बे में रहने वाली 19 साल की पूनम को किसी ने घर में घुसकर मार दिया। वह कल शाम अपने कमरे में सो रही थी। उसके पिता बंकट प्रजापति ने पुलिस को बताया कि बेटी हाल ही में बारहवीं में आई थी। उसकी मां झाडू पौंछा करती थी अन्य घरों में। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण कुछ दिन से जा नहीं पा रही थी। बंकट खुद और बेटा.... दोनो मजदूरी करते हैं। बेटे की बहू अपने कमरे में सो रही थी। मां दूसरे कमरे में सो रही थी और पूनम तीसरे कमरे में थी। किसी ने घर में घुसकर पूनम का गला काट दिया।

उदयपुर में सिर काटकर साथ ले गए हत्यारे

उधर उदयपुर के मांडवा थाना इलाके में पच्चीस साल के कालिया की हत्या कर दी गई। उसकी लाश थाना क्षेत्र के नजदीक जंगल में मिली है। उसका सिर काट दिया गया और सिर काटने के बाद हत्यारे उसका सिर अपने साथ ले गए। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसके परिवार को सूचना दी है। परिवार ने पुलिस को बताया कि कल शाम से ही वह लापता था।