राजस्थान के कोटा शहर  से एक हैरान कर देने वाली खबर है। यहां के सरकार अस्पताल में एक बारासिंघा घुस गया। जिसे देखकर मरीज और डॉक्टर की हालत खराब हो गई। इस दौरान बारासिंघा ने एक डॉक्टर पर हमला कर उसे घायल भी कर दिया।

कोटा. राजस्थान के कोटा शहर से बड़ी खबर है। कोटा शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जब देर शाम डॉक्टर पहुंचे तो वहां पर मरीज नहीं बारासिंघा बैठा हुआ मिला। उसे अस्पताल से निकालने में डॉक्टर और वन विभाग की टीम को 7 घंटे का समय लग गया। ऐसे में उसने एक डॉक्टर को और वन विभाग के कर्मचारियों को जख्मी भी कर डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंबल के जंगलों से आया था यह बारासिंघा

दरअसल कोटा के एमबीएस अस्पताल में सरकारी डॉक्टर के लिए रेजिडेंस भी बने हुए हैं यहां पर करीब 400 डॉक्टर रह रहे हैं डॉक्टर का कहना है की चंबल नदी नजदीक है और चंबल नदी के नजदीक का एरिया जंगलात का एरिया है।‌ वहां से कई बार पैंथर आते हैं तो कई बार सांप पहुंच जाते हैं ।‌कुछ दिन पहले एक पैंथर ने एक डॉक्टर को भी जख्मी कर दिया था।‌ कई बार बारहसिंगा और बड़े साइज के हिरन सड़कों पर दौड़ लगाते हुए दिखते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।

डॉक्टर को काटा..वह अभी भी सीरियस हालत में

डॉक्टर से बताया की कुछ दिन पहले एक कीड़े ने अस्पताल के परिसर में अपने रूम में सो रहे डॉक्टर को काट लिया था । आज तक उस डॉक्टर की हालत बहुत गंभीर है। उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आईसीयू में रखा हुआ है। यह बारहसिंगा कल शाम को अस्पताल परिसर में घुसा था और उसे निकालने में देर रात का समय लग गया। डॉक्टर ने कहा कि मैनेजमेंट से आसपास के इलाके में फेंसिंग कराने के लिए कहा है , लेकिन कोई सुनने को ही तैयार नहीं है शायद उन्हें किसी बड़े हद से का इंतजार है।