तंत्र-मंत्र और तांत्रिक विद्या को पाने के लिए राजस्थान के सीकर जिले में एक शादीशुदा युवक ने अपना ही प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बाथरूम का मंजर देख उनके होश उड़ गए।

सीकर (राजस्थान). तंत्र विद्या के झांसे में आकर लोग क्या कुछ नहीं कर लेते। कोई रात को चौराहे पर दीपक जलाता है तो कोई अपने कपड़े तक को जला लेता है। लेकिन राजस्थान के सीकर जिले से तंत्र विद्या का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने तंत्र विद्या के चक्कर में आकर अपने प्राइवेट पार्ट को ही काट लिया। इतना ही नहीं उसने अपने प्राइवेट पार्ट को टॉयलेट में बहा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तंत्र विद्या पाने के लिए काटा अपना पाइवेट पार्ट

पूरी घटना सीकर जिले के फतेहपुर इलाके की है। जहां युवक पहले तो टॉयलेट करने गया जहां उसने किसी धारदार वस्तु से प्राइवेट पार्ट को काटा। इस दौरान जब वह जोर से चिल्लाया तो परिवार के लोग बाथरूम की तरफ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चारों तरफ केवल खून ही खून था और युवक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। वह तुरंत युवक को स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि आखिरकार युवक ने ऐसा किया क्यों लेकिन मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवक ने ऐसा सब कुछ तंत्र विद्या (चमत्कार) के चक्कर में आकर ही किया था।

शादीशुदा होने के बाद भी किया ये कांड

बता दें कि जिस युवक ने यह कांड किया वह शादीशुदा है और अपने परिवार के साथ ही रहता है। हालांकि परिवार के लोगों को यह भी पता नहीं कि आखिरकार युवक ने ऐसा किया क्यों। फिलहाल युवक का राजधानी जयपुर के अस्पताल में डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। आपको बता दे कि इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब किसी प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट दिया हो लेकिन यह पहला ही मामला है जब युवक ने अपना खुद का ही प्राइवेट पार्ट काट लिया हो।