एक पिता इतना भी क्रूर हो सकता, कि वह अपनी ही औलाद को बेरहमी से मार डाले, राजस्थान के सीकर जिले की इस खबर को जानकर आपका कलेजा कांप जाएगा। जहां एक दरिंदे बाप ने ढाई महीने के मासूम बेटे को खौफनाक मौत दे डाली।

सीकर. ढाई महीने का बच्चा जो अपने पिता की गोद में हंसी खुशी खेल रहा था, उसे क्या पता था कि कुछ पल के बाद पिता उसे दर्दनाक मौत देने वाला है। मां से झगड़े के बाद पिता अपने बच्चे को छत पर ले गया था। मां को भी लगा था कि पिता है उसके दिमाग में कुछ भी गलत नहीं आया । लेकिन कुछ देर के बाद सड़क पर बेटे की लाश पड़ी थी, खून से लथपथ....। घटना राजस्थान के सीकर जिले की है। पहले पुलिस इसे सामान्य हादसा मान रही थी, लेकिन अब पत्नी ने अपने पति के खिलाफ अपने बेटे की हत्या कर देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब शाहरूख बेटे को छत पर लेकर पहुंचा

सीकर जिले की कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात की यह घटना है। क्षेत्र में रहने वाला शाहरूख शराब पीने का आदी है और हर रोज शराब को लेकर घर में बवाल करता था। गुरुवार रात भी वह शराब पीकर आया और पत्नी सपना से रूपए मांगे ताकि और शराब पी सके। पत्नी ने सौ रुपए नहीं दिए। कुछ देर पत्नी से विवाद करने के बाद शाहरूख अपने बेटे को लेकर छत पर चला गया। ढाई महीने का बेटा पिता की गोद में खिल खिला रहा था। कुछ देर के बाद बेटे की मौत हो गई।

खून से लथपथ हालत में पड़ा था मासूम

सपना छत पर पहुंची तो शाहरुख वहीं खड़ा था और बेटा सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। शाहरूख ने कहा कि बेटा अचानक गिर गया। मां ने पुलिस को सूचना दी और इसे हादसा बताया। लेकिन सपना ने कल रात पति शाहरूख के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शाहरूख को अरेस्ट कर लिया है।