Sikar News : राजस्थान के सीकर जिले दूल्हे के साथ एक तरफ फ्रॉड किया और वहीं दुल्हन भी शादी के बाद यानि सुहागरात से पहले ही अपनी औकात दिखा गई।

जयपुर. राजस्थान के सीकर जिले (Sikar district)से एक और फ्रॉड दुल्हन (Looteri Dulhan) का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार दुल्हन से ज्यादा दर्द उन दोस्तों ने दिया जिनके साथ दूल्हा समय गुजारता था। लाखों रुपए भी ले लिए और दुल्हन एक घंटे के अंदर ही निकल गई। थाने गया तो वहां से भी भगा दिया। बाद में पुलिस ने कोर्ट की दखल के बाद अब केस दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके का मामला

दरअसल मामला सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके का है। थाना क्षेत्र में रहने वाले ग्यारसी लाल नाम के युवक के साथ धोखा हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि उसके दो दोस्त जिनके नाम बद्रीलाल और बनवारी थे, वे अक्सर उससे मिलने आते थे। दोनों दोस्तों ने कहा कि तेरी शादी करा देते हैं, शादी नहीं हो रही है। ऐसे में ग्यारसी लाल ने भी हां कर दी। बताया गया कि करीब चार लाख रुपए देने होंगे लेकिन शादी में कोई खर्च नहीं होगा। फिर चार चार-पांच लोगों की मौजूदगी में ही शादी कर सकते हैं।ग्यारसी लाल तैयार हो गया।

दोस्तों ने ही कराई डील और दोस्तों ने ही दिया धोखा…

 दोस्तों ने उसे सीमा नाम की एक युवती से मिलाया। कहा कि एक लाख अभी और तीन लाख शादी से पहले देने होंगे। ग्यारसी लाल चार लाख के लिए तैयार हो गया। उसने एक लाख दे दिए और तीन लाख शादी वाले दिन सवेरे दोस्तों को दे दिए। दोपहर में बेहद ही कम लोगों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम को दुल्हन को दूल्हे के घर पहुंचा दिया गया। लेकिन उधर दूल्हा सुहागरात की तैयारी कर रहा था और इधर एक घंटे के बाद ही दुल्हन भाग गई। अब उसकी तलाश चल रही है।