राजस्थान के सिरोही शहर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पति की शराब की लत से परेशान होकर महिला अपने 15 साल छोटे दामाद के साथ ही भागी। फरार होकर पाली जाकर मजदूरी करने लगे दोनो। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुए तो पकड़ाए दोनो।

सिरोही (Sirohi). राजस्थान के सिरोही जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने घर से भागे हुए एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि प्रेमी-प्रेमिका दामाद और सास है। दरअसल ससुर के शराब की लत होने के चलते सास ने अपने दामाद को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उसे अपने साथ लगा ले गई। हालांकि अभी मिलने के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका ने प्रतिज्ञा ली है कि अब वह अपने पार्टनर के साथ ही रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए साल के पहले दिन बुजुर्ग केस दर्ज कराने पहुंचा

दरअसल सिरोही जिले के अनादरा थाने में नए की शुरूआत यानि 1 जनवरी को एक बुजुर्ग ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी 40 साल की पत्नी और उसी का 27 साल का दामाद दोनों घर से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद दोनो को खोजने के लिए अलग आइडिया लगाया और बुजुर्ग के परिजनों ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की तो दोनों पाली से पकड़े गए। दरअसल घर से फरार होने के बाद दोनों सास दमाद प्रदेश के ही पाली के सुमेरपुर में मजदूरी करने लग गए थे।

शातिर तरीके से हुए थे फरार

जिस दिन दामाद नारायण जोगी अपनी सास को घर से भगा कर लेकर गया उस दिन आरोपी अपने ससुराल ही था। जहां दामाद और ससुर ने शराब पार्टी की। इसके बाद ससुर नशे में धुत होकर वही सो गया। और पीछे से दामाद अपनी सास को भगा ले गया। वही अपनी सास को भगा ले जाने वाला नारायण सास से करीब 15 साल छोटा है। जिसके 3 बच्चे हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि सास के भी चार बच्चे हैं जिनकी सभी की शादी हो चुकी है।