MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • बेटी की शादी में स्मृति ईरानी ने बजाया शंख, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

बेटी की शादी में स्मृति ईरानी ने बजाया शंख, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बेटी शनेल ईरानी की शादी अर्जुन भल्ला के साथ 9 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गईं। नागौर के खींवसार फोर्ट में यह विवाह संपन्न हुआ। इसी बीच दुल्हन शनेल और दूल्हा अर्जुन भल्ला की पहली तस्वीर भी सामने आई है।

2 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Feb 10 2023, 09:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : google

नागौर. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल और कनाडाई मूल के दूल्हे अर्जुन भल्ला की शादी की पहली पिक्चर्स सामने आई है। लाल जोड़े में स्मृति ईरानी की बेटी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और उनके दूल्हे अर्जुन भल्ला हाफ शेव में डेशिंग दिखाई दे रहे हैं। तीन दिन तक नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में चले विवाह समारोह के कार्यक्रम बीती रात पूरी तरह से सम्पन्न हुए हो गए हैं। दूल्हा और दूल्हन को आर्शीवाद देने के लिए देश दुनिया से एक से एक बड़ी हस्ती मौजूद रही। 

25
Image Credit : google

दरअसल शनेल और अर्जुन की सगाई साल 2021 दिसम्बर महीने में इसी फोर्ट में हुई थी। सगाई के बाद सभी लोग शादी का इंतजार कर रहे थे। राजशाही ठाठ बाठ और ठेहट देसी अंदाज में शादी करने के लिए दम्पत्ति ने इस फोर्ट को चुना।  पांच सौ साल पुराने इस फोर्ट में अलग अलग थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

35
Image Credit : google

इस रॉयल वेडिंग के लिए सात फेरों से पहले गुरुवार रात पूल साइड डेस्टिेशन पर पार्टी का आयोजन किया गया और उसके बाद आज खीवंसर फोर्ट खाली कर दुल्हा और दुल्हन अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
 

45
Image Credit : google

शादी में राजस्थानी कल्चर और फ्यूजन  को मिलाकर एक से एक आयोजन किए गए। देसी डांस के साथ राजस्थानी भोजन का आनंद मेहमानों ने लिया । इस शादी को बेहद निजी रखा गया था। देश विदेश से आने वाले चुनिंदा मेहमानों के अलावा दोनो परिवारों के सदस्य ही इस आयोजन में मौजूद रहे। शादी के दौरान स्मृति ईरानी और उनके पति ने बेटी और दामाद को आर्शीवाद दिया। वे खुशी से झुमती नजर आई।

55
Image Credit : google

इस आयोजन को इतना निजी रखा गया था कि फोर्ट के स्टाफ को भी कई जगहों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। फोन की एंट्री किसी भी आयोजन पर पूरी तरह से बैन थी। बताया जा रहा है कि अब नया कपल विदेश में जाकर हनीमून करने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि अर्जुन भल्ला कनाडाई मूल के हैं वे वहीं जन्मे हैं। कनाडा में ही पढाई के दौरान शनेल और अर्जुन की मुलाकात हुई और अब दोनो जीवन साथी हैं।
 

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved