Sriganganagar News : राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक पशु व्यापारी ने पशुओं के बाड़े में फांसी लगकर मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट और जिम्मेदारों के नाम लिखे हैं।
Rajasthan News : राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह बताते हुए उन दो लोगों के नाम का जिक्र किया है, जिनकी वजह से उसे मरना पड़ा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना श्रीगंगानगर के सादुलशहर थाना इलाके की
दरअसल, यह दुखद घटना श्रीगंगानगर के सादुलशहर थाना इलाके की है। जहां बुधवार सुबह 9 बजे शहर के पशु व्यापारी मांगीलाल (25) का शव फंदे से लटका मिला। छोटे भाई छिन्द्रपाल ने बताया कि मेरा बड़ा भाई मांगीलाल पशुओं का व्यापारी था। बुधवार देर रात को घर नहीं आया तो हम लोगों को चिंता हुई। तो मैंने सुबह करीब 9 बजे गायों के बाड़े में जाकर देखा तो लोहे की गार्डर से मांगीलाल का शव लटका था। इसके बाद परिवार को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
सुसाइड नोट में लिख गया मौत की वजह
मांगीलाल ने मरने से पहले उसने नोट में लिखा- इस मकान के 2 लाख जमा है, एक लाख देना बाकी है। मंगतराम सहारण से 3 लाख 20 हजार रुपए लेने हैं। इसने गाय बेची है। मंदत से 3.50 लाख लेने हैं, लेकिन वह नहीं दे रहा है। इसी कारण सुसाइड कर रहा हूं। परिवार ने बताया कि मंगतराम सहारण, मंदर से 6 लाख से अधिक पैसे लेने थे, लेकिन कई बार मांगने के बाद भी वह पैसे वापस नहीं कर रहा था। इसलिए मांगीलाल ने यह कदम उठा लिया।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
