राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लड़की शादी से ठीक 5 दिन पहले फरार हो गई। जिसे ढूंढ.ढूंढकर घरवाले परेशान हैं। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में संभावना है कि कहीं..

श्रीगंगानगर. राजस्थान में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी वाले घर में जहां खुशी का माहौल रहता है वही राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शादी की यह खुशियां दुख में तब्दील हो गई, दरअसल यहां दुल्हन ही शादी के 5 दिन पहले घर से गायब हो गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने घर से फरार होने से पहले अपने परिवार के लोगों को नशीली गोलियां खिला दी थी। जिसके चलते उनकी तबीयत भी खराब हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पड़ोसी भी गायब, दुल्हन के भी नहीं पते

पुलिस के अनुसार दुल्हन की शादी 5 दिन बाद होनी थी और परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। हालांकि पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी घर से गायब है। माना जा रहा है कि खाने में नशीली गोलियां मिलाकर घरवालों को खिलाई गई। इसके बाद घरवालों की तबीयत खराब हो गई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लगातार अब दुल्हन की तलाश में अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर रही है।

खतरे में थी दुल्हन के घरवालों की जान

चिकित्सकों के मुताबिक दुल्हन के घरवालों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया है। जो श्रीगंगानगर और पड़ोसी राज्यों में अलग-अलग स्थान पर जाकर उसकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस को शक है कि जो पड़ोस का लड़का गायब है। हो सकता है लड़की उसके साथ भागी हो।

यह भी पढ़ें: Free में कोटा की कोचिंग, NEET की तैयारी के लिए मंगवाया 30 साल का मटेरियल, कलेक्टर ले रहे बच्चों की क्लास

6 माह से कर रहे थे तैयारी

आपको बता दे कि शादी के लिए परिवार के लोगों ने पिछले 6 महीने से तैयारी करना शुरू कर दिया था। महीना पहले ही शादी के लिए कपड़े सहित अन्य सामान खरीदा जा चुका था। लेकिन अब दुल्हन के फरार होने के चलते परिवार के लोग सदमे में है। अब देखना होगा की शादी के पहले क्या दुल्हन मिल पाती है या नहीं....

यह भी पढ़ें: Raja की दो पत्नियां, महाराज की मौत के बाद एक BJP, दूसरी कर रही Congress का प्रचार, जानिये क्या है मामला