राजस्थान में एक बार फिर से लुटेरी दुल्हन का गैंग एक्टिव हो गया है, जो कमजोर और उम्रदराज लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ताजा मामला झुंझुनू जिले का है, जहां 25 लाख कैश समेत लाखों के जेवरात लेकर भाग जाने की खबर है।

राजस्थान न्यूज। राजस्थान के झुंझुनू जिले में बुहाना इलाके के कुहाड़वास गांव से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के महज एक महीने बाद 25 लाख कैश समेत लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई, जिसे पीड़ित घनश्याम शर्मा ने पंजाब से ब्याह कर लाया था। घटना को लेकर युवक ने अपनी पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया- ''पंजाब के मलेरकोटला में उसकी शादी आशु नाम की युवती से 25 फरवरी को हुई थी। उसे पहले 26 जनवरी को सगाई भी हुई थी।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सगाई से लेकर शादी तक आशु के परिचित अमन कौर, गुरसेवक प्रिंस एवं कुलजिंदर कौर ने सोने चांदी के आभूषण सहित 25 लाख हड़प लिए। इन लोगों ने घनश्याम से ज्यादातर पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे। उन्होंने आर्थिक स्थिति ठीक न होने के नाम पर पैसे लिए थे। हालांकि, शादी के 1 महीने बाद ही आशु ससुराल से फरार हो गई। इसके बाद दुल्हन समेत उसके परिचित लोगों के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं।

पीड़ित युवक को जान से मारने की मिली धमकी

पीड़ित युवक का कहना है कि आशु को उसके रिश्तेदार नहीं भेज रहे और वो मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वहीं पत्नी को भेजने के लिए चार लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। हालांकि, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बता दें कि राजस्थान में केवल झुंझुनू ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी इस तरह के कई लुटेरी दुल्हन के गैंग एक्टिव है, जो उम्रदराज युवकों को अपने जाल में फंसाते हैं। रुपए ऐंठकर फरार हो जाते हैं। ऐसे लोगों के पास प्रोफेशनल वकील भी होते हैं, जो कई बार कोर्ट में गलती करने के बाद भी अपना पक्ष मजबूत रखते हैं।

ये भी पढ़ें: झुंझुनू न्यूजः रात में कोई गला काट जाता है...एक ही दिन में 3 लोगों का मर्डर