राजधानी जयपुर के चोमू इलाके स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को उसी कक्षा का एक लड़का परेशान कर रहा था। युवती की शिकायत पर टीचर ने उसे डांटकर निकाल दिया तो उसने फोन कर 8-10 लड़के बुला लिए और शिक्षक से धक्कामुक्की कर तोड़फोड़ की।

जयपुर। राजधानी के चोमू थाना इलाके स्थित एक कॉलेज में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मामले में आज कॉलेज प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने कॉलेज के ही एक स्टूडेंट समेत कुछ अन्य लोगों को नामजद किया है और अब उनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मामला हैरान करने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की को परेशान कर रहा था लड़का
चोमू थाना पुलिस ने बताया कि मोरीजा रोड पर स्थित श्री नारायण कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाला एक लड़का कुछ दिन से क्लास की ही एक लड़की को परेशान कर रहा था। शुक्रवार को उसने अपनी नोटबुक में लड़की को लेकर अपशब्द और अश्लील बातें लिख दीं। उसके बाद यह नोटबुक लड़की को पढ़ने के लिए दे दिया जिससे वह नाराज हो गई।

पढ़ें मशहूर ब्लागर शाकिर सुबान पर अभद्रता का आरोप, सऊदी अरब की महिला ने दर्ज कराई शिकायत

लड़की की शिकायत पर शिक्षक ने लगाई फटकार
लड़की ने इसकी शिकायत क्लास में पढ़ा रहे टीचर से कर दी। इस पर टीचर ने उस लड़के को सबके सामने जमकर फटकार लगाई और क्लास से भी बाहर निकाल दिया। क्लास से बाहर जाने के बाद उसने अपने कुछ दोस्तों को फोन कर दिया। फिर क्या था कुछ ही देर में कॉलेज में दो कारों में करीब 10 लड़के आ गए। लड़के और उसके दोस्तों ने कॉलेज के अंदर घुसकर शिक्षकों से धक्का-मुक्की और अभद्रता की।

पढ़ें डूंगरपुर में युवती से छेड़खानी के बाद बवाल, दुकान और गाड़ी फूंकी, छावनी में बदला इलाका

क्लास में घुसकर तोड़फोड़ की
अराजक तत्वों ने क्लास रूम में तोड़फोड़ करने के साथ कॉलेज में हंगामा खड़ा कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी कॉलेज के संचालक बीएल जाट ने चौमू पुलिस को दी। चौमू पुलिस ने इस मामले में एक लड़के को पकड़ा है , उसके कुछ अन्य साथियों को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।