उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला एक परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए राजस्थान गया था। लेकिन लौटते समय जयपुर के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक पिता पांच साल की बेटी और साले की मौत हो गई।

जयपुर. राजधानी जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। पांच साल की बच्ची, उसके पिता और मामा की लाशें कार में चिपकी हुई मिली हैं। मां बेहोश है, शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। परिवार यूपी के हाथरस का रहने वाला था और जयपुर से वापस यूपी लौट रहा था। जिस समय हादसा हुआ, उससे कुछ घंटे पहले ही खाटू श्याम जी के दर्शन किए थे। दर्शन करने के लिए ही परिवार यूपी से आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनोहरुप -दौसा नेशनल हाइवे पर हुआ यह हादसा

जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित रायसल थाना पुलिस ने बताया कि मनोहरुपर - दौसा नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ। जिस जगह पर हादसा हुआ, उस जगह पर सड़क पर कट है। कट से ट्रक आ रहा था कि तेज रफ्तार कार ट्रक के नीचे जा घुसी। ट्रक के ब्रेक नहीं लगे। चालक कार को घसीटता हुआ करीब आधा किलोमीटर दूर तक ले गया। एक खेत में फंसकर कार और ट्रक रूका।

लाशें लेने यूपी का परिवार आ रहा राजस्थान

कार में सवार यूपी निवासी अंकित, उसका साला रवि, पांच साल की बेटी देवती और पत्नी रिंकी कार में फंसे रह गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस समय लोग पहुंचे उस समय सभी लोग जीवित थे। बच्ची रोए जा रही थी। लेकिन करीब तीन घंटे के बाद क्रेन मौके पर पहुंची सकी, क्रेन की मदद से ट्रक हटाया। तब तक रिंकी को छोड़कर सभी की मौत हो चुकी थी। रिंकी को नजदीक ही निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी से परिवार के सदस्य जयपुर आ रहे हैं।