राजस्थान में भीषण गर्मी से हाराकार मचा है। कई शहरों में पार 50 डिग्री पहुंच चुका है। ऐसे में इंसानों का ता हाल बेहाल है, वहीं जानवर भी गर्मी की वजह से दम तोड़ रहे हैं। हथिनी जयपुर में बेहोश होकर  गिर पड़ी, जैसे ही वो गिरी तो एक मकान की दीवार गिर गई

जयपुर. राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच राजधानी जयपुर से ऐसी खबर सामने आई है जो हैरान करने वाली है। ऐसी खबर पूरे देश में कहीं से भी सामने नहीं आई है। दरअसल जयपुर में भीषण गर्मी के कारण राजधानी जयपुर में रूपा नाम की एक हथिनी गश खाकर गिर पड़ी। जहां से गुजर रही थी वहां पर एक मकान था और उसी मकान पर वह गिरी, जिससे उसकी दीवार टूट गई। मौके पर ही करीब तीन घंटे तक इलाज किया गया और उसके बाद जेसीबी की मदद से उसे खड़ा किया। पांच घंटे के बाद वह चलने फिरने के काबिल हुई और फिर वहां से अपने घर के लिए रवाना हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह शॉकिंग मामला आमेर क्षेत्र का

दरअसल जयपुर के आमेर क्षेत्र में हाथी गांव है। आमेर किले में माता शीला देवी का मंदिर और पुरातन किला है। यहां पर हाथियों की सवारी कराई जाती है। हाथी की सवारी के लिए पूरे देश दुनिया से पर्यटक आते हैं। नजदीक ही बनाए गए हाथी गांव में दर्जनों हाथी रहते हैं। इन हाथियों का रूटीन है कि ये सवेरे करीब नौ बजे आमेर अपने महावतों के साथ आते हैं और उसके बाद शाम करीब पांच बजे तक सवारी कराकर वापस लौट जाते हैं।

हथिनी गर्मी से गिरी और दीवार गिर गई

कल इसी तरह से रूपा नाम की हथिनी भी वापस लौट रही थी। इस दौरान बाजार से गुजरते समय गर्मी के कारण वह बेहोश हो गई और मकान की दीवार पर गिर गई। उसे उठने और वापस हाथी गांव तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लग गया।