udaipur files controversy : उदयपुर के चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर बवाल मचा हुआ है। अब इस मूवी की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका के चलते कोर्ट ने यह फैसला लिया है।
udaipur files controversy : राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म की रिलीज टाल दी गई है।
‘उदयपुर फाइल्स’ पर दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?
दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म को लेकर अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक फिल्म को रिलीज न किया जाए। हाईकोर्ट का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब फिल्म के प्रमोशन पूरे जोरों पर चल रहे थे और टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी थी।
फिल्म का ट्रेलर पर भी हुआ विवाद
फिल्म का ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर जारी किया जा चुका था, जिसमें कन्हैयालाल की हत्या और उसके बाद की घटनाओं को दिखाया गया था। कई संगठनों ने इस फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इससे समाज में तनाव फैल सकता है। इन्हीं आपत्तियों के आधार पर याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
अब फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
फिल्म के निर्माता इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि फिल्म में सच्ची घटना को दिखाया गया है और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत देखा जाना चाहिए। अब देखना होगा कि यह मामला कानूनी रूप से आगे किस दिशा में बढ़ता है, लेकिन फिलहाल 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर कोर्ट की मुहर लग चुकी है और दर्शकों को इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।









