Udaipur News : उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में एक दिव्यांग जोड़े ने अनोखी शादी रचाई। दूल्हे ने पैरों से वरमाला पहनाई और दुल्हन ट्राईसाइकिल पर आई। यह दृश्य देखकर सभी भावुक हो गए।

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में स्थित नारायण सेवा संस्थान जहां हर साल दिव्यांग लड़के और लड़कियों की शादी करवाई जाती है। यहां हुई एक शादी राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि इस शादी में दुल्हन ट्राईसाइकिल पर आई तो वहीं दूल्हे ने अपने पैरों से वरमाला पहनाई। इस नजारे को देखकर हर किसी की आंखों में पानी आ गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हा मध्य प्रदेश का तो दुल्हन राजस्थान की

दूल्हे का नाम धर्मदास है और उसकी पत्नी का नाम रेशमा। धर्मदास के जन्म से दोनों हाथ नहीं है तो वहीं उसकी पत्नी रेशमा का कमर का नीचे का हिस्सा काम नहीं करता। धर्मदास मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दिव्यांग होने के बावजूद भी उन्होंने 12वीं तक की पूरी पढ़ाई की और फिर कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रिंटिंग प्रेस में काम करना शुरू किया। वह अपने पैरों से ही काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-पाली में हृदयविदारक दृश्य: पलभर में पत्नी और 2 बच्चों की मौत, चीखता रह गया पिता

उदयपुर का यह संस्थान हजारों लड़कियों की कराता है शादी

टीवी के जरिए उन्हें नारायण सेवा संस्थान के बारे में पता चला। यहां उन्होंने कांटेक्ट किया तो एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए धर्मदास की बातचीत रेशमा के साथ होना शुरू हुई। दोनों की बातचीत बढ़ने लगी और एक दूसरे को प्यार हो गया।दोनों ने ही अपने परिवार के लोगों को इस बारे में बताया। परिवार की सहमति के बाद उदयपुर में ही नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक शादी समारोह में दोनों की शादी हुई। दोनों अब अपनी शादी को लेकर काफी खुश है। बता दें कि नारायण सेवा संस्थान पिछले कई सालों से संचालित हो रहा है। यहां जन सहयोग से दिव्यांग लोगों के ऑपरेशन करवाए जाते हैं। इसके साथ ही यहां देशभर के दिव्यांग लोगों की शादी करवाई जाती है।

यह भी पढ़ें-तो क्या अब मां का दूध भी सुरक्षित नहीं, डॉक्टर की यह रिपोर्ट दिमाग हिला देगी