राजस्थान के उदयपुर शहर में गुजरात के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। दरअसल यह लाश सड़ी गली हालत में पेड़ में बंधी मिली थी। इस केस में पुलिस के सामने जो सच्चाई उसने उनको हैरत में डाल दिया। पुलिस ने मर्डर केस में ससुराल वालों को अरेस्ट किया है।

उदयपुर ( udaipur). राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पांचों आरोपियों ने युवक के ससुराल वालों के कहने पर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को जंगल में ही डाल दिया। लेकिन इन आरोपियों ने सबसे बड़ी गलती यह कर दी कि जहां युवक का शव डाला गया था उससे कुछ दूरी पर ही युवक का ससुराल था। ऐसे मे पुलिस का शक सीधे उसके ससुराल वालों पर ही गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहां मिली बॉडी वहीं से कुछ दूर पर था ससुराल, पुलिस को हुआ शक

उदयपुर पुलिस ने बताया कि कोदारमाल के जंगल में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। जिसकी पहचान गुजरात के चंदराणा गांव निवासी के रूप में हुई। इसके बाद परिजन यहां पहुंचे जिन्होंने मृतक वासु की मौत के मामले में केस दर्ज करवाया। जहां वस्तु की लाश मिली वहां से उसका ससुराल कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही था। ऐसे में पुलिस को सबसे पहले उसके ससुराल वालों पर ही शक की हुआ।

जीप में बैठा कर ले गए जंगल, पेड़ बांध दी खौफनाक सजा

ऐसे में पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसके ससुराल के लाडूराम, पप्पूराम, कन्हैयालाल, थावरा और लोकेश ने यह जुर्म करना कबूल कर लिया। पूछताछ में इन 5 आरोपियों ने बताया कि 8 फरवरी की सुबह 9:00 बजे वासु ट्रैक्टर लेकर यहां से जा रहा था। इसी दौरान उसके ससुर मोतीराम, भैराराम और उसके साले के बच्चे उसे जीप में डालकर ले गए। इसके बाद जिनको मर्डर की सुपारी दी वो आए और वासु की पेड़ में बांधकर हत्या कर दी गई।

अब तक की पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कोदारमाल के पास ही वासु का ससुराल था। जिसकी पत्नी गीता ने 26 अक्टूबर ने अपने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही वासु के ससुराल वाले उससे रंजिश रखने लगे थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े- सुसाइड से पहले प्रेमिका से बात कर रहा था छात्र, पिता ने कहा- बेटे की हत्या की गई, अगर खुद कूदता तो बिखर जाता शव