Udaipur News : राजस्थान से सुकून देने वाले उदयपुर शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक अय्याशी बीवी की वजह से पति ने होली से पहले ही खून की होली खेल ली। वजह पत्नी दूसरे मर्द के साथ ऐसी हालत में बेड पर जो मिली थी।

उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर Lakecity Udaipur) से क्राइम की शॉकिंग खबर (Shocking Crime Stories) सामने आई है । रविवार दोपहर बाद एक युवक की जघन्य तरीके से हत्या (Heinous Murder) की गई है । उसकी हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका का पति फरार है और उसके साथ लिव इन में रह रही प्रेमिका भी गायब है । जिले की हिरण मगरी थाना पुलिस (Hiran Magri Police Station) इस घटना की जांच कर रही है। आज मृतक का पोस्टपार्टम कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उदयपुर का कंपाउंडर डूंगरपुर की डिंपल के साथ लिव इन में था

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया पानेरियों की मादड़ी इलाके में किराए के घर में रहने जितेंद्र कुमार की हत्या कर दी गई । वह उदयपुर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कंपाउंडर था। वह कुछ महीनों से डूंगरपुर (Dungarpur) जिले की रहने वाली डिंपल मीना नाम की युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसकी हत्या के बाद डिंपल मीणा भी वहां से फरार हो गई। डिंपल और उसके पति को भागते हुए एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। फिलहाल डूंगरपुर और उदयपुर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जितेंद्र और डिंपल रूम में एक ही बेड पर इस हालत में मिले…

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिंपल और उसके पति नरसी मीणा में दहेज और अन्य मामलों को लेकर केस चल रहा था। यही कारण है 6 महीने से डिंपल और नरसी मीणा अलग रह रहे थे । इस बीच डिंपल ने उदयपुर में रहने वाले जितेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। नरसी को इसका पता चला तो वह कल दोपहर में जितेंद्र के किराए के घर में पहुंचा। इस दौरान जितेंद्र और डिंपल रूम में एक ही बेड पर थे दोनों को इस हालत में देखकर नरसी का पारा चढ़ गया और उसने वहां रखे चाकू से जितेंद्र की पीठ पर दर्जनों वार किया और उसकी हत्या कर दी । खून से सनी शर्ट और हाथ लेकर नरसी मीणा वहां से फरार हो गया। उसके पीछे उसकी पत्नी डिंपल मीणा भी भागती हुई नजर आई । पुलिस ने कहा फिलहाल दोनों लापता है , उनकी तलाश कर रहे हैं।