उदयपुर के सलूंबर में एक लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शादी से पहले ही पकड़ी गई ये दुल्हन अब तक 6 शादियां कर चुकी है और हर बार दूल्हे को लूटकर फरार हो जाती थी।

उदयपुर. शादियों का सीजन चल रहा है और इस बीच लुटेरी दुल्हनों का खौफ भी बढ़ रहा है। अक्सर इस तरह के केस सामने तब आते हैं जब शादी हो जाती है और दूल्हा फंस जाता है। दुल्हन घर से जेवर और कैश लेकर निकल जाती है। लेकिन उदयपुर जिले के नजदीक सलूंबर कस्बे का एक बेहद रोचक मामला सामने आया है। शादी से पहले ही दुल्हन को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने जब कुंडली खोली तो दूल्हा भी हक्का- बक्का रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन सुहागरात मनाते ही कर जाती थी कांड

दरअसल सलूंबर इलाके में पुलिस ने साक्षी नाम की एक महिला और दो युवकों को पकड़ा है। दोनों मिलकर साक्षी की शादी कराने वाले थे और दूल्हा तय भी कर लिया था। जल्द ही शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले पुलिस ने साक्षी को पकड़ा। उसने तीन महीने पहले ही शादी की थी और उसके बाद घर से जेवर-कैश साफ कर फरार हो गई थी। दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसके बाद उसे अरेस्ट किया गया।

अब तक 6 शादियां कर चुकी है साक्षी

जांच पड़ताल की तो पुलिस अफसरों का भी दिमाग घुम गया। पता चला कि अब तक साक्षी छह शादियां कर चुकी है और छह दूल्हों को लूट चुकी है। इन शादियों से उसके एक बेटी और एक बेटा भी है। जो कि उसके पतियों के पास ही रह रहे हैं। हर बार मौका देखकर उसने वारदातें की हैं। पुलिस ने बताया कि एक नहीं दो तरह से कमाई करती हैं ये लुटेरी दुल्हनें। साक्षी ने हर बार शादी से पहले तीन से पांच लाख रुपए तक कैश खुद को गरीब बताकर लिया और उसके बाद दूल्हे का घर साफ कर निकल गई। इन छह शादियों से करीब पचास लाख रुपए तक साक्षी और उसके साथियों ने कमाए। पुलिस रिकवरी की कोशिश कर ही है।

यह भी पढ़ें-क्यों 1100 किलोमीटर पैदल चली करोड़पति की बेटी, वजह जान आप भी करेंगे सैल्यूट