अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है। इस दौरान यूपी पुलिस का काफिला रात करीब सात से आठ घंटे तक राजस्थान के पांच शहरों से होकर गुजरा। लेकिन इस बीच अतीक को मौत का डर सता रहा है।

उदयपुर. गुजरात की साबरमति जेल से निकलते ही अतीक ने खुद की मौत का डर बता दिया था। अतीक का कहना था कि यूपी पुलिस उसे मारना चाहती है। लेकिन गनीमत रही कि अतीक की गाड़ी सुरक्षित यूपी तक पहुंच गई। इस बख्तरबंद गाड़ी में अतीक के साथ कई हथियार बंद पुलिस टीम भी मौजूद रही। यूपी तक पहुंचने के लिए पहले राजस्थान में दाखिल होना पड़ा और उसके बाद एमपी की सीमा को भी छूना पडा। उसके बाद जाकर अतीक को लेकर यूपी पुलिस यूपी पहुंच सकी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान के पांच शहरों से होकर गुजरा अतीक

अतीक को लेकर यूपी जा रहा यूपी पुलिस का काफिला रात करीब सात से आठ घंटे तक राजस्थान के पांच शहरों से होकर गुजरा। इस दौरान हर जिले में जिले की लोकल पुलिस ने अतीक को ले जा रही गाड़ियों को सुरक्षा प्रदान की। यूपी पुलिस ने इस बारे में पहले ही राजस्थान पुलिस के अफसरों से संपर्क कर लिया था और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी।

अतीक को लेकर पूरे राजस्थान में हुआ हाईअलर्ट

राजस्थान पुलिस के अफसरों ने बताया कि गुजरात से सबसे पहले डूंगरपूर और उदयपुर के नजदीक से यूपी पुलिस का काफिला राजस्थान में घुसा। उसके बाद चित्तौडगढ़ जिले में हाइवे पर होता हुआ कोटा और बूंदी जिले तक गया। वहां से फिर आज सवेरे एपी राज्य में एंट्री की गई। एमपी में शिवपुरी इलाके में सबसे पहले काफिला पहुंचा और फिर वहां से यूपी के लिए रवाना हो गया।

पुलिस के आगे पीछे चल रही थी मीडिया की गाड़ियां

राजस्थान में एंट्री के साथ ही अचानक पुलिस वाहनों ने हाइवे पर गति धीमी कर ली। उसके बाद हाइवे पर पैट्रोल पंप पर यूपी की गाड़ियों ने इंधन लिया और फिर से रवाना हो गए। राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के बाद यूपी पुलिस का काफिला चार से पांच बार रूका। इस दौरान लोकल पुलिस साथ ही, साथ ही मीडिया भी लगातार कवरेज करता चला गया। हांलाकि एक बार भी मीडिया से अतीक को रुबरू नहीं कराया गया।

अतीक अहमद उमेश पाल मर्डर केस का मुख्य आरोपी

राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान की सीमा से सकुलश अतीक अहमद और यूपी पुलिस चली गई। किसी तरह का कोई न्यूजसेंज नहीं फैला। उल्लेखनीय है कि उमेश पाल मर्डर केस में अतीक अहमद के खिलाफ यूपी सरकार बेहद सख्त है।