अपने काम के अनोखे अंदाज और खूबसूरती से चर्चा में रहने वाली राजस्थान की राजधानी यानि जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने होली को लेकर नई पहल की शुरूआत की है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

जयपुर. राजस्थान की जयपुर की ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। कभी कोर्ट के मामले को लेकर तो अपने कभी इसी बयान को लेकर लेकिन इस बार सौम्या गुर्जर एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा में रहने का कारण है। उनके द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हजारों पेड़ बचाने के लिए होली पर दे रही गोकाष्ठ

हम सब जानते हैं कि होली का त्यौहार आने वाला है। होलिका दहन में जब एक जगह होली जलाई जाती है तो सैकड़ों किलो लकड़ियां काम में ली जाती है। इससे पर्यावरण को प्रदूषित होता ही है। साथ ही पेड़ों की संख्या भी कम होती है। नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने इसी को रोकने के लिए एक अनूठी पहल शुरुआत की है।

लोगों को दे रहीं शानदार संदेश

सौम्या गुर्जर अपने वार्ड क्षेत्रों में इस बार होली लकड़ियों से नहीं बल्कि गोकाष्ठ से दहन करने का संदेश दे रही है। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने हिंगोनिया गौशाला से करीब 400 क्विंटल गोकाष्ठ भी लिया है। जिसे अब वार्ड में बांटने का काम शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक हर पार्षद को करीब डेढ़ सौ किलो गोकाष्ठ दिया जाएगा। जो बाद में इसे अपने वार्ड में लोगों को आवश्यकता अनुसार वितरित करेगा। ज्यादा आवश्यकता होने पर उसे और ज्यादा गोकाष्ठ मिल भी सकता है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया इस तरह का कदम

इस बारे में महापौर सौम्या गुर्जर का कहना है कि राजधानी सहित आसपास के इलाकों में एक तो वैसे ही पेड़ों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है। प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी यह चालू रहे।