राजस्थान के महाराजा सूरजमल ने मुगलों को उन्हीं के घर में हराया था। उन्होंने आगरा किले पर कब्ज़ा किया और ताजमहल से चांदी का दरवाजा हटवाया।

जयपुर. हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन (Member of Parliament Ramji Lal Suman) के द्वारा महाराणा राणा सांगा (Rana Sanga controversy) को लेकर दिए बयान के बाद देश में हिंदू और मुस्लिम शासकों की चर्चा छिड़ी हुई है। देश के कई हिस्सों में मुस्लिम शासकों का राज रहा। हालांकि राजस्थान में मुस्लिम शासक अपने पैर ज्यादा नहीं पसार सके। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान में एक ऐसा भी राजा हुआ था जिसने मुगलों से उनकी ही गद्दी छीन ली थी। इतना ही नहीं इस राजा ने ताजमहल से चांदी का दरवाजा हटवाया था। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के महाराजा सूरजमल (Maharaja Surajmal) की। जिनके इस किस्से का जिक्र तवारीखे ए आगरा किताब में भी है। महाराजा सूरजमल ने मुगलों को हराकर जीत हासिल की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे गैर मुस्लिम शासक थे जिन्होंने आगरा किले किया फतेह

महाराजा सूरजमल इकलौते ऐसे गैर मुस्लिम शासक थे जिन्होंने आगरा किले पर जीत हासिल की। उन्होंने करीब एक महीने तक मुगल शासकों से युद्ध किया। 1 महीने तक चले इस युद्ध में काफी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से कई सैनिकों ने अपना बलिदान दिया।

महाराजा ने ताजमहल से चांदी का दरवाजा हटाया था

महाराजा सूरजमल भरतपुर रियासत के राजा थे। जिन्होंने साल 1761 में 21 जून को मुगल सेना को हराया और फिर आगरा के किले पर कब्जा भी कर लिया। आगरा के किले पर करीब 13 साल तक भरतपुर के जाट शासकों का नियंत्रण रहा। किताब में इस बात का भी जिक्र है कि आगरा किले पर जीत हासिल करने के बाद इन्होंने ही अपने सैनिकों के जरिए ताजमहल से चांदी का दरवाजा हटाया था।

अकबर से लेकर बाबर तक पहुंचे आगरा

आपको बता दें कि वर्तमान का आगरा और पूर्व में अकबर बाद के नाम से मशहूर जगह भारत के मुगल शासकों की महत्वपूर्ण जगह थी। जहां बाबर से लेकर उनके पोते तक ने कई इमारतों का निर्माण भी करवाया था।