1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं तीन दिन बाद 4 जून को परिणाम आएगा। इसी बीच पीएम मोदी का एक तगड़ा फैन राजस्थान के झालावाड़ से सामने आया है। उसने पीएम के लिए जो किया है वह 150 करोड़ लोगों में से किसी ने नहीं किया। 

जयपुर. देश में चुनाव का माहौल चल रहा है। आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है और उसके बाद चार जून को परिणाम आने हैं। इस बीच पीएम मोदी कई घंटों की साधना में चले गए हैं। चार जून के बाद सरकार किसकी बनेगी यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इस बीच पीएम को फिर से पीएम बनाने की मंशा रखने वाले एक शख्स ने पीएम के लिए जो किया है वह एक सौ पचास करोड़ लोगों में किसी ने नहीं किया। यह बंदा है राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला विनोद कुमार सेन.....।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बार्बर विनोद सेन पीएम मोदी के तगड़े फैन

विनोद सेन पेशे से बार्बर यानी नाई है। उनका काम बाल काटना और हजामत करना है। लेकिन पीएम के इतने तगड़े फैन हैं कि इस जानलेवा गर्मी में भी अन्न और जल त्याग दिया है। करीब चार दिनों तक अन्न खाए बिना पीएम के फिर से पीएम बनने के लिए हवन और पूजन करते रहे। बाद में इसकी जानकारी एक भाजपा नेता को लगी तो वे विनोद से मिलने पहुंचे।

झालावाड़ में करने लगे पीएम मोदी के लिए हवन-पूजा

पूर्व संसदीय सचिव और भाजपा नेता नरेन्द्र नागर ने विनोद सेन का हट तुड़ावाया है। झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में रहने वाले विनोद घर के नजदीक ही एक कुटिया में रहने चले गए और वहां पर पीएम को फिर से पीएम बनाने के लिए हवन और पूजा करने लगे। परिवार को चिंता हुई तो डॉक्टर्स से बात की, डॉक्टर्स ने जाचं की तो पता चला कि शुगर लेवल कम आ रहा है। बाद में इसकी जानकारी लोगों को मिलने लगी तो विनोद से मिलने के लिए लोग पहुंचने लगे। बाद में कल उनका अनशन तुड़वाया गया। विनोद का कहना है कि वे एक पार पीएम से मिलना चाहते हैं ।