भरतपुर के सब इंस्पेक्टर की महिला के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद अब पीड़िता ने भी बयान दिया है। पीड़िता ने बेहोश कर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। 

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर इलाके के सब इंस्पेक्टर कमरुद्दीन की सोशल मीडिया पर कई अश्लील फोटो हाल ही में वायरल हुई थीं। फोटो में आरोपी सब इंस्पेक्टर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। अब इस पूरे मामले में पीड़ित महिला भी सामने आई है और उसने मीडिया को बयान दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ित महिला ने दिया बयान
पीड़िता का कहना है कि इशाक नाम का दलाल उसे अपने साथ पुलिस थाने लेकर गया था। पीड़िता के गर्दन में दर्द था। ऐसे में दलाल इशाक ने उसे कोई दवा दी इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर जब उसे होश आया तो वह पुलिस थाने में बने क्वार्टर में आपत्तिजनक हालत में थी। जैसे तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची।

पढ़ें राजस्थान का गंदा इंस्पेक्टर: महिला के साथ सामने आई डर्टी पिक्चर, पुलिवाले ने सारी हदें की पार

तस्वीरें वायरल होने के बाद से है फरार
इसके बाद भी सब इंस्पेक्टर और दलाल ने उस पर दबाव बनाना चाहा। लेकिन जैसे ही उसकी तस्वीरें सब इंस्पेक्टर के साथ वायरल हुई तो दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़िता का कहना है कि उसकी मांग है कि दोनों को गिरफ्तार करके जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाए। बीते दिनों मामला सामने आने के बाद विभाग की ओर से सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। हम यदि वह गिरफ्तार होता है तो नौकरी से हटाने जैसी सजा भी कोर्ट दे सकता है।

आरोपी सब इंस्पेक्टर की तलाश में पुलिस
आरोपी सब इंस्पेक्टर की अश्लील तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस महकमा भी शर्मसार हुआ है। ऐसे में उच्च अधिकारियों ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए आरोपी एसआई की तलाश में टीम भी भेजी है। जल्ह ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उस दलाल की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की एक टीम लगा दी गई है।