जयपुर में पीडीकेएफ (PDKF) महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रहा है। राजकुमारी गौरवी कुमारी वंचित महिलाओं को मंच देकर उनके हुनर को पहचान दिला रही हैं।

जयपुर, इन दिनों सोशल मीडिया पर पीडीकेएफ छाया हुआ है.....। जिसकी चर्चा देश के कई बड़े शहरों से होती हुई विदेशों तक पहुंची है। इसे जयपुर राजघराने की राजकुमारी गौरवी कुमारी (Princess Gauravi Kumari) चला रही हैं और यह उनकी मां दिया कुमारी (Diya Kumari) के नाम पर है। दरअसल, यह एक संस्था है जो देश में महिला सशक्तिरण (women empowerment) की नई इबारत लिख रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पीडीकेएफ और क्या करता है काम

पीडीकेएफ एक गैर लाभकारी संगठन है जो देश भर की महिलाओं के हुनर को मंच पर ला रहा है। जिसका पूरा नाम प्रिंसेज दिया कुमारी फाउंडेशन है। इसे लेकर सारा काम गौरवी कुमारी देख रहीं है। यह मंच विशेष रूप से उन महिलाओं को बाजार उपलब्ध करा रहे हैं जो वंचित वर्ग से हैं, लेकिन उनके हाथ में हुनर हैं। इस संस्था की मदद से उनके काम को देश ही नहीं विदेशों में पहचान मिल रही हैं। हाल ही में सात मार्च को पहली बार जयपुर राजमहल में बाजार सजाया गया था, जिसमें राजस्थान के अलग-अलग गावों में रहने वाली महिलाओं ने अपने उत्पात बिकवाली के लिए रखे थे। इसी तरह के एक और मंच की तैयारी की जा रही है।

पीएम के वोकल फोर लोकल को सपोर्ट कर रहीं 

राजकुमारी मां दिया कुमारी और बेटी गौरवी कुमारी अपनी टीम के साथ मिलकर प्रदेश की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर काम कर रही हैं। सोशल मीडिया की मदद से उनके उत्पाद दुनिया के सामने लाए जा रहे हैं। मां और बेटी की जोड़ी पीएम मोदी के सपने को साकर करने में लगी हुई हैं। पीएम ने पिछले दिनों वोकल फोन लोकल का नारा दिया था, इसी के तहत ग्रामीण परिवेश से आने वाली महिलाओं के सामान को बाजार दिया जा रहा है, ताकि उनकी पहचान देश दुनिया में हो और इस महिलाओं को भी उनके काम के दाम मिलें। बताया जा रहा है कि इस संस्था से करीब पांच सौ से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।