जैसलमेर में एक महिला ने शादी के ७ साल बाद तीन बच्चों को जन्म दिया। दो लड़के और एक लड़की के आने से परिवार में खुशी का माहौल।

जैसलमेर। कई बार हम देखते हैं कि शादी होने के कई सालों बाद भी महिला के संतान पैदा नहीं होती है। परिवार के लोग कई जगह इलाज भी करवाते हैं। लेकिन हर बार निराशा हाथ लगती है। लेकिन राजस्थान के जैसलमेर इलाके में एक महिला के जीवन में 7 साल बाद खुशियां आई है। देवीकोट इलाके की रहने वाली जमाला ने शादी के 7 साल बाद एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें दो लड़के और एक लड़की है। इनकी डिलीवरी जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में हुई है। एहतियात के तौर पर तीनों को NICU वार्ड में एडमिट किया गया है। वहीं मां की स्वास्थ्य हालत भी ठीक है। परिवार में एक साथ तीन बच्चों का जन्म होने पर जश्न का माहौल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल के डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि करीब 15 महीने पहले महिला ने इलाज लिया। और करीब 8 महीने पहले वह प्रेग्नेंट हुई। इसके बाद अब उसने आठवें महीने में एकसाथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि जब गर्भवती होने के बाद महिला की पहली सोनोग्राफी करवाई गई तभी पता चल चुका था कि उसके गर्भ में तीन बच्चे हैं।

एक लाख में होता है ऐसा केस

महिला ने पहले तो तीन बच्चों के लिए मना कर दिया। लेकिन बाद में उसे मोटिवेट किया गया और मेंटली रूप से भी सपोर्ट किया गया। डॉ अरुण ने बताया कि महिला के पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज की समस्या थी। जिससे उनके पीरियड के रेगुलर साइकल नहीं थे। इलाज के जरिए पीरियड रेगुलर साइकल किए गए। इसके बाद उन्होंने अब तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉ अरुण के मुताबिक एक लाख में एक केस ही ऐसा होता है जब एक साथ तीन बच्चों का जन्म होता है। इनके जिंदा रहने के भी चांस 70 से 80% तक होते हैं। लेकिन फिलहाल तीनों बच्चों की स्वास्थ्य हालात और मां की स्वास्थ्य हालत भी ठीक है। हालांकि बच्चों का वजन थोड़ा काम है लेकिन यह चिंता की बात नहीं है।