राजस्थान में महिला को अगवा कर दो महीने तक गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसने अपने अन्य दोस्तों को सौंप दिया। उन लोगों ने भी महिला से गैंगरेप किया है। 

राजस्थान। भरतपुर जिले से महिला अत्याचार का एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले की एक महिला के साथ 2 महीने तक गैंगरेप हुआ। जब वह अपने ससुराल जा रही थी तो दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों ने कई दिनों तक महिला के साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे अपने अन्य दोस्तों को मनमानी करने के लिए सौंप दिया। जैसे-तैसे महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीहर पहुंची और घरवालों को पूरी घटना बताई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहाड़ी कस्बे के बस स्टैंड पर लिफ्ट देने के बहाने किया अगवा
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 2 महीने पहले वह अपने ससुराल जा रही थी। वह पहाड़ी कस्बे के बस स्टैंड पर थी। इसी दौरान वहां गाड़ी लेकर शाहरुख और कड्डककली नाम के दो लड़के आए। उन्होंने कहा कि वह भी आगे की तरफ जा रहे हैं और उन्हें भी छोड़ देंगे। इसके बाद वह उन दोनों लड़कों के साथ बैठ गई। दोनों आरोपियों की इसी बीच नीयत बिगड़ गई और वह उसे सूनसान जगह ले गए औऱ उसके साथ गैंगरेप किया।

ये भी पढ़ें. भीलवाड़ा में 14 साल की लड़की से गैंगरेप और मर्डर, पिता ने कहा- 4 दरिंदों ने मेरी बच्ची को भट्ठी में भून डाला

कई दिन साथ रखा फिर दोस्तों को सौंप दिया
कई दिनों तक दोनों आरोपियों ने उसे अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया फिर कुछ दिन बाद उसे अपने दो दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद उन दोनों दोस्तों ने भी करीब 20 दिन महिला को अपने साथ रख कर उसके साथ मनमानी की।

ये भी पढ़ें. पाली में नौ साल की बालिका से युवक ने किया रेप, छाछ लेने गई थी पड़ोसी के घर

हाल ही में करीब 2 से 3 दिन पहले महिला आरोपियों के चंगुल से निकाल कर अपने पीहर पहुंची और वहां पूरी बात बताई। पहले तो पीहर वालों ने बदनामी के दर से यह बात पुलिस को नहीं बताई। अब जैसे तैसे उन्होंने हिम्मत करके पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।