राजस्थान के बाड़मेर जिले में 12 बच्चों के पिता की लिवइन में रह रही महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक अधेड़ की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधेड़ की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी ने ही की। महिला ने अपने जेठ के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसकी जान ले ली। अधेड़ अपनी छोटे भाई की पत्नी के साथ तीन-चार साल से लिवइन में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छोटे भाई की पत्नी संग रहता था लिवइन में
बाड़मेर पुलिस के मुताबिक जोगियों की दढ़ी के रहने वाले मलाराम का अपने छोटे भाई की पत्नी पवनी के साथ करीब 3 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों लिव इन में रहने लगे थे। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों के चार बच्चे भी हुए। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में पता नहीं लगा पाई है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। क्यों महिला ने मलाराम के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसकी जान ले ली। 

जेठ के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला
पवनी में अपने जेठ के प्राइवेट पार्ट पर इस कदर हमला किया कि वह बेसुध हो गया। शोर शराबे पर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच की बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सभी लोग हैरान हैं।

पढ़ें Murder in Kota: तीन साल से लिवइन में रह रहे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, पत्थर से मुंह पर किए कई वार

मृतक के कुल 12 बच्चे हैं
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मलाराम की पहली पत्नी की कई सालों पहले मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसे 8 बच्चे हुए थे। वहीं लिव इन में आने के बाद भी पवनी से भी उसके चार बच्चे थे। अधेड़ के कुल 12 बच्चे थे जो अब पूरी तरह से बेसहारा हो गए है। युवक की मौत के साथ ही आरोपी पवनी को भी जेल हो गई है। पुसिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।