राजस्थान में एक शख्स ने सोने की इतनी पतली चेन तैयार की है। जो संभवता विश्व की सबसे पतली चेन है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस 40 रुपए में कुछ नहीं आता, उतने ही रुपए में यह तैयार हुई है।

उदयपुर. 40 रुपए में सोने की चेन, ये सुनकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि 40 रुपए में तो चांदी की चेन भी नहीं आती है। लेकिन ये करिश्मा राजस्थान के एक शख्स ने कर दिखाया, हालांकि यह चेन आम चेन की तरह बहुत मोटी नहीं है। बल्कि ये चेन बहुत की पतली है। जिसे देखने के लिए लेंस की जरूरत होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्तमान में बढ़ते जा रहे हैं महंगाई के दौर में लोग सोना खरीदने की बात तक नहीं करते हैं। लेकिन आपको कहा जाए कि सोने की चेन केवल 40 रूपए में मिल रही है तो क्या आप इस बात को हकीकत मानेंगे।

40 रुपए में सोने की चेन

यह हकीकत बात है। इसे तैयार किया है राजस्थान के उदयपुर के स्वर्ण कारीगर डॉक्टर इक़बाल ने। जो इससे पहले 100 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब इन्होंने 40 रूपए की सोने की चेन 0.0025 ग्राम सोने से तैयार की है। इसे लेंस की मदद से देखा जा सकता है।

11 माह में हुई तैयार

डॉक्टर इकबाल का कहना है कि 11 महीने में इस 17 इंच लंबी 22 कैरेट सोने की चेन को 2500 कुड़ियाँ जोड़कर बनाया गया है। इन्होंने दावा किया है कि यह विश्व की सबसे हल्की और कम वजन की चेन है।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम को नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार, जानिये हाईकोर्ट का आदेश

विश्व की सबसे पतली चेन

डॉ इकबाल बताते हैं कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगी सोने की चेन 1144 करोड रुपए की होना दर्ज है। किसका वजन 256 किलो और लंबाई करीब 5.5 किलोमीटर है। लेकिन उसी के विपरीत उनकी चेन विश्व की सबसे पतली और छोटी चेन है। अब इकबाल भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसका नाम दर्ज करवाने के प्रयास में लगे हैं।

यह भी पढ़ें : पति के सोने के बाद भी पत्नी आधी रात तक करती थी वो काम, पति की सेहत होने लगी खराब