राजस्थान के रहने वाले तीन लोग पानीपत में यमुना नदी में नहाने वक्त डूब गए। इस हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

राजस्थान न्यूज। राजस्थान के सीकर जिले में बाय गांव के रहने वाले तीन लोगों की मौत हरियाणा के पानीपत में स्थित यमुना नदी में डूबने से हो गई। ये हादसा रविवार को हुआ। मृतक रिश्ते में मामा और भांजा लगते थे, जो इस प्रकार है-महेश (भांजा), बोदू (भांजा) और लोकेश (मामा) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मरने वालों की लाश को आज आपदा प्रबंधन की टीम ने निकाले। इसमें से दो लाश आज सवेरे और एक को दोपहर में निकाला गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि सीकर जिले के बाय गांव में रहने वाला महेश, उसका छोटा भाई बोदू और दोनों का मामा लोकेश हरियाणा में अमावस्या के दौरान यमुना नदी में स्नान करने गए थे।‌ लेकिन पानी की तेज बहाव में डुबकी लगाने के दौरान भांजा बह गया। बचाने के क्रम में दूसरा भाई कूदा। हालांकि, असफल रहने पर मामा ने भी छलांग लगा दी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक-दूसरे की जान बचाने के नाकाम प्रयासों में तीनों की मौत हो गई।

सनौली थाना पुलिस ने दी जानकारी

सनौली थाना पुलिस ने बताया-"लोकेश और बोदूराम चांदनी बाग क्षेत्र में किराए से रहते थे। टाइल्स लगाने का काम करते थे। दूसरा भाई महेश का अपने गांव में स्टूडियो था। वह फोटोग्राफर का काम करता था। लेकिन कुछ दिनों से वह भी हरियाणा में ही था। परिवार के तरफ से दिए गए जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। शादी एक साथ एक साल पहले हुई थी। एकमात्र कमाने वाले थे। उनके जाने के बाद अब परिवार में मां और दो बहुएं ही बची हैं। बता दें कि इस वक्त देश के काफी राज्यों में बारिश हो रही है। इसके वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है और लोग नहाने के क्रम में पानी के तेज बहाव में आकर बह जाते हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: बारिश ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गई बड़ी गाड़ियां, देखें तस्वीरें